दिल दहला देने वाली वारदात, 60 वर्षीय पत्नी पर चरित्र शंका में उतारा मौत के घाट, गला काटकर धड़ से किया अलग, इलाके में फैली सनसनी,आरोपी पति गिरफ्तार

In a shocking incident, a man killed his 60-year-old wife over suspicions regarding her character; he beheaded her, causing a sensation in the area. The accused husband has been arrested.

दिल दहला देने वाली वारदात, 60 वर्षीय पत्नी पर चरित्र शंका में उतारा मौत के घाट, गला काटकर धड़ से किया अलग, इलाके में फैली सनसनी,आरोपी पति गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक पति द्वारा अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर देने की घटना ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दीनदयाल आवास कॉलोनी, मॉडर्न स्कूल के पास रहती थी. दोपहर करीब 4 बजे महिला के घर में ईंट जोड़ाई का काम चल रहा था. जिसमें वह अपने बेटे और बहू के साथ मजदूरी कर रही थी. इसी दौरान महिला सुमित्रा सोनवानी उम्र 60 साल नहाने के लिए जाने लगी. उसने अपने पति पंचू सोनवानी उम्र 65 साल को खाना बनाने के लिए लकड़ी काटने को कहा.
उसके बाद जैसे ही महिला बाथरुम में जाने लगी. उसके पति ने लोहे के धारदार हथियार से उसके ऊपर हमला कर दिया. इस हमले में महिला का गला कट गया और उसकी मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया. हमलावर को उसके बेटे ने पकड़ लिया. खबर मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और चरित्र संदेह को असल वजह माना जा रहा है. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पति पंचू सोनवानी को मौके से ही हिरासत में ले लिया. उससे पूछताछ की जा रही है. ताकि वारदात के पीछे की असल वजह और हालात का पता लगाया जा सके. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद कब और कैसे इतना बढ़ गया कि मामला हत्या तक पहुंच गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t