लव सेक्स और धोखा, छत्तीसगढ़ से गर्लफ्रेंड को लाया घर तो पत्नी हो गई नाराज, 20 हजार रुपए में दोस्त को बेचा, महिला की खरीद-फरोख्त में 4 गिरफ्तार
Love, sex, and betrayal: Wife angered after husband brings girlfriend home from Chhattisgarh; he sells her to a friend for ₹20,000; four arrested for the woman's trafficking.
छत्तीसगढ़-बांदा : यूपी के बांदा में एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे सुनकर आप भी कहेंगे. ये हो क्या रहा है? एक युवक छत्तीसगढ़ में मजदूरी करता था. वहीं उसकी मुलाकात एक महिला से हुई. दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और फिर प्रेम संबंध होने की बात सामने आई. युवक महिला को लेकर अपने गांव पहुंच गया. लेकिन घर पहुंचते ही पत्नी को भनक लग गई. विरोध हुआ. विवाद हुआ फिर युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को 20 हजार रुपये में बेच दिया. जब पूरे पैसे नहीं मिले तो महिला को दोबारा दूसरे शख्स के हाथ बेच दिया गया. इस खरीद-फरोख्त में एक बिचौलिया भी शामिल था. इस मामले की खबर पुलिस तक पहुंची तो टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को रेस्क्यू किया. इसी के साथ मामले में चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया. मामला बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र के गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी विनय छत्तीसगढ़ की एक लोहे की फैक्ट्री में मजदूरी करता था. वहीं उसकी मुलाकात महिला से हुई. दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. इसके बाद विनय महिला को अपने गांव ले आया. गांव में विनय की पत्नी को जब महिला के बारे में पता चला तो उसने विरोध शुरु कर दिया. घर में विवाद होने लगा. इसी विरोध और विवाद के बाद विनय ने महिला को रामभवन के हाथ 20 हजार रुपये में बेच दिया.
पुलिस की पूछताछ में जो कहानी सामने आई, उसके मुताबिक विनय को महिला के बदले पूरी रकम नहीं मिली. इसके बाद उसने कथित तौर पर महिला को गरीबदास के हाथ दोबारा बेच दिया. इस पूरे घटनाक्रम में उदित नाम के व्यक्ति पर आरोप है कि वो बिचौलिया था..
चार लोग इस कथित खरीद-फरोख्त से जुड़े थे- विनय, रामभवन, गरीबदास और उदित. इस कथित सौदे की खबर पुलिस तक पहुंच गई. पुलिस को डायल 112 के जरिए खबर मिली कि बदौसा थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला को खरीदा और बेचा जा रहा है. खबर मिलते ही थाना पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट यानी AHTU की टीम एक्टिव हो गई.
पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बरामद कर लिया. इसके बाद उसका मेडिकल कराया गया और बयान दर्ज किए गए. पुलिस ने महिला को वन स्टॉप सेंटर में रखा है. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की. जांच के दौरान चार लोगों के नाम सामने आए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विनय, रामभवन, गरीबदास और उदित को गिरफ्तार कर लिया. डिप्टी एसपी सौरभ सिंह के मुताबिक, महिला को बरामद कर लिया गया है.
डिप्टी SP सौरभ सिंह ने कहा कि थाना बदौसा क्षेत्र के गांव से एक महिला के खरीद-फरोख्त की खबर मिली. इस पर पुलिस टीमों ने जांच की और केस दर्ज किया गया. महिला को सकुशल बरामद कर उसका मेडिकल कराया गया और बयान दर्ज किए गए. घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला की मुलाकात मुख्य आरोपी से छत्तीसगढ़ में लोहे की फैक्ट्री में काम के दौरान हुई थी. वहां से आरोपी ने महिला को लाकर दो लोगों को बेच दिया. महिला को वन स्टाफ सेंटर में रखा गया है. चारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



