जहरीले सांप से नशेड़ी का खतरनाक खेल पडा भारी, कोबरा को काटने के लिए उकसाने वाला इलाज के दौरान फरार, संतराम को कराया गया अस्पताल में भर्ती
A drug addict's dangerous game with a venomous snake backfired; the person who provoked the cobra to bite fled while treatment was underway, and Santram has been admitted to the hospital.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गुरुवार को गौरेला के भदौरा गांव में शराब के नशे में एक ग्रामीण ने जहरीले सांप को पकड़ लिया. शराबी कभी सांप को अपने हाथों से उसके फन को पकड़ने की कोशिश करता तो कभी उसे गले में लपेटकर घूमता. गांव वालों ने युवक को काफी समझाया कि सांप काफी जहरीला और फन वाला है, उसे छोड़ दे. लेकिन शराब के नशे में चूर ग्रामीण संतराम सांप को किसी भी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं हुआ. नतीजा ये हुआ कि सांप ने संतराम के हाथ पर काट लिया. सांप काटने के बाद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन संतराम वहां से भाग निकला. उसका कहना था कि उसे प्यास लगी थी लेकिन वहां उसे पानी नहीं दिया जा रहा था.
गले में सांप लटकाने वाला संतराम पहुंचा अस्पताल
सांप के काटते ही संतराम का हाथ सूजने लगा और वो दर्द से तड़पने लगा. लोगों ने उसे अस्पताल जाने की सलाह दी लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी. जब उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तब उसके भाई और भतीजे ने उसे अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने संतराम की हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया. पीड़ित संतराम की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है.
पीड़ित संतराम भैना ने कहा कि मैं पड़ोसी के यहां उससे मिलने गया था. वहां पर मैंने थोड़ी सी शराब पी ली. तभी घर में रखी पेटी के पास एक सांप निकल आया. तब मैंने नशे की हालत में सांप को पकड़ लिया. सांप ने मुझे एक जगह काट लिया. नशे की हालत में मुझसे ये हो गया.
जिला चिकित्सालय के डॉ विपिन भारद्वाज ने बताया कि कल जिला अस्पताल में इसको भर्ती कराया गया. हमने इसको एंटी वेनम वैक्सीन लगाया है. फिलहाल इनकी हालत सुधर रही है. मरीज फिलहाल खतरे से बाहर है. एक दो दिन तक यहां रखेंगे और सुधार होने के बाद घर जाने की इजाजत मिलेगी.
शराब छोड़ने का किया वादा
संतराम ने परिवार वालों से वादा किया है कि वो अब कभी शराब को हाथ नहीं लगाएगा. डॉक्टरों का कहना है कि संतराम के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है. डॉक्टर ने कहा कि अगर समय पर संतराम को एंटी वेनम इंजेक्शन नहीं मिलता तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता था. पीड़ित संतराम ने बताया कि सांप के काटने के बाद उसे बहुत तेज प्यास लग रही थी. डॉक्टरों और लोगों ने बताया कि सांप काटने के बाद पानी नहीं पिलाना है. डॉक्टर ने बताया कि जल्द ही संतराम को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.
संतराम भैना का वीडियो हुआ था वायरल
गुरुवार को संतराम भैना ने शराब के नशे में जहरीले सांप को पकड़ लिया और गांव वालों के सामने नाचने गाने लगा. संतराम का सांप के साथ नाचने गाने का वीडियो तेजी से वायरल भी हुआ. वहीं अपनी जान बच जाने पर संतराम ने नशे से तौबा करने की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



