मैं पुलिस को कुछ नहीं समझता ऑडियो पर बनाई रील, जन्माष्टमी के दौरान इंस्टाग्राम में डांस करते युवक ने लहराया चाकू, वीडियो वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
Reel made using audio saying "I don't care about the police"; youth brandishes knife while dancing on Instagram during Janmashtami; video goes viral; two accused arrested.
बिलासपुर/सकरी : जन्माष्टमी के दौरान डांस करते हुए हाथों में धारदार चाकू लहराकर रील बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया. युवकों ने हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से दो धारदार चाकू भी बरामद किए गए हैं. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 6 सितंबर को इंस्टाग्राम के एक डिजिटल मीडिया पेज पर एक वीडियो सामने आया था. वीडियो में दो युवक जन्माष्टमी के दौरान डांस करते दिखाई दे रहे थे. डांस करते समय दोनों के हाथों में धारदार चाकू थे. जिन्हें वे खुलेआम लहरा रहे थे. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.
वीडियो के बैकग्राउंड में ऐसा ऑडियो लगाया गया था. जिसमें पुलिस को लेकर भी चुनौतीपूर्ण शब्द सुनाई दे रहे थे. हथियारों के खुले प्रदर्शन वाला वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों युवकों की पहचान शुरू की.
जांच के दौरान युवकों की पहचान सुनील पाल उर्फ बुट्टी उम्र 20 साल निवासी बजरंग मोहल्ला सकरी और ओम प्रकाश साकर उर्फ बिट्टू उम्र 20 साल निवासी बंधवापारा सकरी के रूप में की गई. इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों युवकों की तलाश शुरू की और उन्हें हिरासत में लिया.
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने चाकू लहराते हुए वीडियो बनाने की बात कबूल की. इसके बाद उनके कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद किए गए. दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.
कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने जन्माष्टमी के दौरान डांस करते हुए यह वीडियो बनाया था और बाद में इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो में चाकू का प्रदर्शन और बैकग्राउंड में इस्तेमाल किया गया ऑडियो चर्चा का विषय बन गया. सोशल मीडिया पर वीडियो फैलने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और युवकों की पहचान की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



