खाद-बीज संकट को लेकर भारतीय किसान संघ ने CM के नाम सौंपा ज्ञापन, मैनपुर में खाद बीज समस्या को लेकर किसान कांग्रेस की रैली, बोला जमकर हल्ला
The Bharatiya Kisan Sangh submitted a memorandum addressed to the Chief Minister regarding the fertilizer and seed crisis; meanwhile, the Kisan Congress held a rally in Mainpur over the fertilizer and seed shortage, raising a massive outcry.
मैनपुर में खाद बीज समस्या को लेकर किसान कांग्रेस की रैली, बोला जमकर हल्ला
गरियाबंद/मैनपुर :खाद बीज की समस्या को लेकर परेशान किसानों ने किसान कांग्रेस ब्लॉक मैनपुर के तत्वाधान में भीषण गर्मी में जंगी रैली निकाल एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
इस दौरान बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, आदिवासी कांग्रेस के मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष पारेश्वर नेगी, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शाहिद मेमन, तनवीर राजपूत, लिकेश यादव, दुलेन्द नेगी, डोमार साहू, पवन जगत, रामभरोसा नेताम, खेलन दिवान,पदुलोचन यादव, बलिराम, पूर्व सरपंच जिलेन्द नेगी, दादू खान सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. भीषण गर्मी में रैली निकाल कर कांग्रेसियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
खाद-बीज संकट को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
धमतरी : धमतरी जिले में खाद, बीज और डीजल की समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ ने शासन-प्रशासन पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया. संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम आवेदन सौंपकर किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराने और निजी दुकानदारों द्वारा हो रहे शोषण पर रोक लगाने की मांग की.
भारतीय किसान संघ द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया कि वर्तमान में किसान खाद, बीज और डीजल के लिए परेशान हो रहे हैं. किसानों को समितियों में पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रहा है. वहीं निजी खाद विक्रेताओं द्वारा ज्यादा कीमत वसूली कर किसानों का शोषण किया जा रहा है. संघ का कहना है कि शासन-प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है. लेकिन जमीनी स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है.
संघ ने मांग किया कि समितियों में पर्याप्त खाद की व्यवस्था की जाए. किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराया जाए और कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई हो. इसके साथ ही किसानों को कृषि कार्य के लिए डीजल उपलब्ध कराने, गुणवत्तायुक्त बीजों का भंडारण करने और हरी खाद के बीज सस्ती दरों पर देने की मांग भी उठाई गई. भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दिया कि अगर किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा.
इस दौरान जिला अध्यक्ष लाला राम चंद्राकर, तहसील अध्यक्ष ठाकुर राम, टीकम राम साहू, गौतम साहू, गोपालराम, उत्तम, उमेश्वरी, लोकेश्वरी साहू, महेंद्र, अशोक, हिमेंद्र कुमार, प्रदीप चंद्राकर, धनेश्वर सोनकर, प्यारे लाल निषाद, टेकराम चंद्राकर, व्यासनारायण, मुकेश लाल, मेवाराम साहू, दानेश्वर, रामकुमार एवं चमनलाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



