पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, ड्राइवर की मौके पर दर्दनाक मौत, दो घायल, अस्पताल में इलाज जारी, तेज रफ्तार बनी वजह, जांच में जुटी पुलिस

A high-speed Scorpio collided with a tree, the driver died on the spot, two were injured, treatment is ongoing in the hospital, high speed was the reason, police engaged in investigation.

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, ड्राइवर की मौके पर दर्दनाक मौत, दो घायल, अस्पताल में इलाज जारी, तेज रफ्तार बनी वजह, जांच में जुटी पुलिस

कोण्डागांव : कोण्डागांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर पेड़ से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. यह हादसा बनियागांव पेट्रोल पंप के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो नम्बर CG21 J 5089 नारायणपुर से जगदलपुर की तरफ जा रही थी. इसी दौरान सिटी कोतवाली कोण्डागांव थाना क्षेत्र के बनियागांव पेट्रोल पंप के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग फौरन मौके पर दौड़ पड़े. लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी.
इस हादसे में स्कॉर्पियो चालक पिंटू कोलियारा पिता देवानचंद कोलियारा उम्र 26 साल  निवासी नारायणपुर की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला.
दो युवक घायल, अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में वाहन में सवार पिंटू कश्यप उम्र 26 साल निवासी पुलिस लाइन कोण्डागांव और झंकार नेताम उम्र 23 साल निवासी कुम्हली, जिला नारायणपुर घायल हो गए. दोनों को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
जांच में जुटी पुलिस
घटना की खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस हादसे के वजह की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की असल वजह माना जा रहा है. यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरों की याद दिलाता है. जहां एक छोटी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है.
NH-30 पर बढ़ते सड़क हादसे और तेज रफ्तार का खतरा
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 छत्तीसगढ़ के प्रमुख और व्यस्त हाईवे में से एक है. जो रायपुर, कोण्डागांव, जगदलपुर और नारायणपुर जैसे कई महत्वपूर्ण जिलों को जोड़ता है. इस मार्ग पर रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. जिससे यहां हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है. पिछले कुछ सालों में NH-30 पर सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इन हादसों की सबसे बड़ी वजह तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाना, ओवरटेकिंग और ड्राइवर की थकान मानी जाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t