मैनपुर ब्लॉक सरपंच संघ ने जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर रोजगार गारंटी योजना में कराये गये कार्यो का भुगतान करने की उठाई मांग
The Mainpur Block Sarpanch Association submitted a memorandum to the District Panchayat CEO, demanding payment for works executed under the Employment Guarantee Scheme.
गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिला में मैनपुर।विकासखण्ड मैनपुर के सरपंच संघ ने रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कराए गए निर्माण कार्यों मे सामाग्री का बकाया भुगतान और मानदेय वृद्धि सहित अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर (सेवा संकल्प शिविर मैनपुर) के नाम जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर को ज्ञापन सौंपा. सरपंच संघ के मुताबिक विकासखण्ड के 74 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी भवन, कुआं निर्माण, चेकडैम निर्माण, पचरी निर्माण और पीडीएस भवन जैसे कई विकास कार्य कराए गए हैं. हालांकि, लंबे समय से सामग्री की राशि का भुगतान नहीं होने की वजह से विक्रेताओं और ठेकेदारों की तरफ से सरपंचों पर दबाव बनाया जा रहा है. जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की रुकी हुई सामग्री राशि का भुगतान 1 महीने के भीतर किया जाए मनरेगा मजदूरी भुगतान में 15 दिन से ज्यादा की देरी होने पर नियमनुसार ब्याज सहित राशि दी जाए.
ग्राम पंचायतों के सरपंचों का मानदेय 4,000 से बढ़ाकर 15,000 किया जाए पंचों का मानदेय 500 से बढ़ाकर 2,000 किया जाए पंचायत चपरासी को भी शासन स्तर से मानदेय दिया जाए. उपस्वास्थ्य केंद्र और पेंशन व्यवस्था स्वीकृत उपस्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया जाए और 40% रकम पंचायतों के खातों में जमा की जाए. साथ ही सभी पात्र पेंशनधारियों को नियमित पेंशन दी जाए. बस्तर विकास प्राधिकरण एवं समग्र विकास प्राधिकरण से स्वीकृत निर्माण कार्यों (जैसे पुलिया, चबूतरा, सामुदायिक भवन, शौचालय आदि) को ग्राम पंचायतों द्वारा कराने की स्वीकृति दी जाए.
वी.जी. राम जी योजना के तहत स्वीकृत फाइलों का भुगतान करने और पंचायतों के अंतर्गत पुल-पुलिया तथा सीसी रोड निर्माण की अनुमति देने की मांग की गई है. सरपंच संघ ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई. तो क्षेत्र के सरपंचों के सामने गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाएगी.
ज्ञापन सौंपने के दौरान सरपंच संघ, विकासखंड मैनपुर के अध्यक्ष हलमन ध्रुवा, उपाध्यक्ष डोमुराम ध्रुव, पुष्पा नेगी, विजय मांझी, पुरूषोत्तम सोम, हेमोबाई नागेश, यशवंत मरकाम, पुनितराम नागेश, मालती कोर्राम, कंवली दीवान, महेश दीवान, उपासीन नागेश, बनसिंग सोरी, सुबेसिंग सोरी, गजेन्द्र नेगी, नीरा सांडे, घनश्याम मरकाम, यशवंत सोरी और 74 पंचायत के सरपंच मौजूद थे.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



