इंस्टाग्राम पर दोस्ती, युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी शिवम को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
The police arrested Shivam—an accused who befriended a young woman on Instagram and then blackmailed her after making an obscene video of her—within 24 hours and put him behind bars.
चांपा : युवती को पैसों के जाल में फंसाकर धमकी देने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को चांपा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 13 जून 2026 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए चांपा निवासी शिवम बरेठ उम्र 22 साल से हुई थी. आरोपी लगातार संदेश भेजकर उससे संपर्क में आया और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई. कुछ समय बाद आरोपी ने युवती को बहला-फुसलाकर तथा पैसों का लालच देकर उसके बैंक खाते में रकम जमा कर दी.
पीड़िता के मुताबिक उसने पैसे लेने से मना किया था. लेकिन आरोपी ने बाद में रकम वापस कर देने की बात कहकर उसे भरोसे में ले लिया. शुरुआत में सामान्य बातचीत करने वाला आरोपी कुछ दिनों बाद अपना व्यवहार बदलने लगा. करीब 10 से 12 दिनों के बाद उसने फोन कर युवती पर पैसे लौटाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया और बातचीत के दौरान गाली-गलौज करने लगा.
जब पीड़िता ने आरोपी से संपर्क खत्म कर दिया. तब उसने लगातार फोन कर धमकियां देना शुरू कर दिया. शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने पीड़िता और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी. साथ ही डराने-धमकाने और ब्लैकमेल करने का प्रयास भी किया. आरोपी की हरकतों से परेशान होकर युवती ने पुलिस की शरण ली.
शिकायत मिलते ही थाना चांपा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 310/2026 दर्ज किया. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 एवं 351(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67(ए) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु की गई.
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी. तकनीकी सबूतों और मिली खबर के आधार पर पुलिस टीम ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी शिवम बरेठ को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया. जिसकी जांच की जा रही है.
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. मामले में आगे की जांच जारी है और मोबाइल फोन से मिले डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



