कलेक्टर कार्यालय परिसर में शराबखोरी का वीडियो वायरल, ड्यूटी के दौरान शराब पीते दिखे सरकारी स्टाफ, मचा हड़कंप, क्लर्क समेत दो कर्मचारी सस्पेंड

Video of alcohol consumption within the Collector's office premises goes viral; government staff seen drinking while on duty, sparking an uproar; two employees, including a clerk, suspended.

कलेक्टर कार्यालय परिसर में शराबखोरी का वीडियो वायरल, ड्यूटी के दौरान शराब पीते दिखे सरकारी स्टाफ, मचा हड़कंप, क्लर्क समेत दो कर्मचारी सस्पेंड

खैरागढ़ : खैरागढ़ जिले के कलेक्टर कार्यालय परिसर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. यहां स्थित जिला आबकारी कार्यालय के दो कर्मचारियों का ड्यूटी समय में शराब का सेवन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो में जिला आबकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 सुजीत पुरी गोस्वामी और मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव कथित तौर पर कार्यालय परिसर में शराब पीते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना कार्यालय समय के दौरान की है. जिससे विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर सवाल उठने लगे हैं.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी खैरागढ़ के बीईओ कार्यालय से कर्मचारियों के शराब सेवन का वीडियो वायरल हुआ था. अब एक बार फिर सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों के शराब पीने का मामला सामने आने से प्रशासन की कार्यशैली चर्चा में है.
वायरल वीडियो के बाद मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. वहीं अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं. हालांकि जिला प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t