पेंशन की फाइल पर 'रिश्वत का खेल', 1 लाख की घूस लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर गिरफ्तार, एसीबी ने 6 घंटे की पूछताछ, महकमे में मचा हड़कंप

'Bribery racket' involving pension file: Irrigation Department clerk Lakheshwar arrested while accepting a ₹1 lakh bribe; ACB interrogated him for six hours, causing a stir within the department.

पेंशन की फाइल पर 'रिश्वत का खेल', 1 लाख की घूस लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर गिरफ्तार, एसीबी ने 6 घंटे की पूछताछ, महकमे में मचा हड़कंप

धमतरी : सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जिंदगी भर की कमाई और पेंशन के अधिकार पर रिश्वत का ताला लगाने वाले एक बाबू को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथों पकड़ लिया. धमतरी में हुई इस कार्रवाई ने सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम को नई धार दे दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिंचाई विभाग से जुड़े लखेश्वर साहू पर आरोप है कि उन्होंने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के पेंशन प्रकरण को निपटाने और भुगतान प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी. परेशान आवेदक ने इसकी शिकायत एसीबी से की. जिसके बाद पूरी प्लान बनाकर ट्रैप कार्रवाई की गई.
बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम का सौदा आरोपी के निजी निवास पर तय हुआ था. एसीबी की टीम पहले से ही निगरानी में थी. जैसे ही आरोपी ने एक लाख रुपये की रकम अपने हाथ में ली. टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को पूछताछ के लिए धमतरी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस लाया गया. एसीबी अधिकारियों ने 6 घंटे तक उससे पूछताछ की और यह पता लगाने में जुटी रही कि कहीं पेंशन मामलों के नाम पर लंबे समय से अवैध वसूली का खेल तो नहीं चल रहा था.
इस कार्रवाई की खबर फैलते ही सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया. कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच पूरे दिन इस मामले की चर्चा होती रही. सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी अब आरोपी के पुराने मामलों और वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t