शादी के दो साल बाद महिला की फंदे पर मिली लाश, छोड़ गई 11 महीने का बच्चा, इधर युवक ने घर के आंगन में फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Woman found hanging two years after marriage, leaving behind an 11-month-old child; meanwhile, a young man committed suicide by hanging himself in his home's courtyard—police are investigating.

शादी के दो साल बाद महिला की फंदे पर मिली लाश, छोड़ गई 11 महीने का बच्चा, इधर युवक ने घर के आंगन में फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

शादी के दो साल बाद महिला की फंदे पर मिली लाश
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. मृतका अपने पीछे 11 माह का मासूम बच्चा छोड़ गई है. फिलहाल खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका आंचल सिदार उम्र 22 साल की शादी करीब दो साल पहले सिवनी निवासी सपन सिदार उम्र 24 साल से हुई थी. दंपति का 11 महीने का एक बेटा है. परिवार के लोग संयुक्त रूप से एक ही मकान में रहते थे.
परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात आंचल अपने कमरे में सोने के लिए गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर पति सपन सिदार ने आवाज लगाई. लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद परिवार ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की. लेकिन कामयाबी नहीं मिली. हालात गंभीर लगने पर परिजन घर के पीछे पहुंचे और कमरे की छत की शीट हटाकर अंदर देखा. वहां आंचल फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली. परिजनों ने फौरन इसकी खब्बर चांपा थाना पुलिस को दी.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फ़िलहाल खुदकुशी के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जाँच के आधार पर ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी संभावित आधारों को ध्यान में रखकर मामले की जाँच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

युवक ने घर के आंगन में फांसी लगाकर की खुदकुशी
सारंगढ़ : सारंगढ़ शहर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान वार्ड नम्बर 2, दुबे कॉलोनी मार्ग प्रतापगंज निवासी शंकर देवांगन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बीती रात युवक ने अपने ही घर के आंगन में रस्सी के फंदे पर लटककर जान दे दी. घटना की खबर मिलते ही सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवक ने यह आत्मघाती कदम किन हालात में उठाया. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही हैै. जांच पूरी होने के बाद ही खुदकुशी की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?