छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े गोली मारकर युवती की हत्या, नकाबपोश हमलावर फरार, फायरिंग से इलाके में फैली सनसनी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Young woman shot dead in broad daylight in Chhattisgarh; masked attacker at large; shooting sparks panic in the area; police are scanning CCTV footage.
सक्ती : सक्ती जिले में लड़की की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. शुक्रवार सुबह बाइक सवार 2 युवक पूर्णिमा चौहान उम्र 25 साल के घर पहुंचे। एक गन लेकर अंदर घुसा और दूसरा बाहर खड़ा रहा. परिवार वालों से युवती के बारे में पूछताछ की. तभी पूर्णिमा बाहर निकली. युवक ने उसे देखते ही 3 राउंड गोली चलाई.
गोली पूर्णिमा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर जा लगी. फायरिंग के बाद दोनों मौके से भाग निकले. पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है. यह मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पूर्णिमा प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है. शुक्रवार को जब वह अपने घर पर थी. तभी ये वारदात हुई. दरअसल। पूर्णिमा चौहान पिछले 4 साल से पंजाब की स्वामिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करती थी. शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार 2 युवक उसके घर पहुंचे। एक अंदर जाकर पूर्णिमा के बारे में पूछने लगा. जैसे ही पूर्णिमा बाहर निकली. उस पर 3 राउंड फायरिंग कर दी गई.
गोली पूर्णिमा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों से बाहर आए तो उन्होंने पूर्णिमा को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा. इसके बाद उन्होंने फौरन पुलिस को घटना की खबर दी.
घटना की खबर मिलते ही सक्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबुत इकठ्ठा किए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



