काम में रुचि नहीं लेने व अन्य मामले में 3 पटवारी सस्पेंड, 9 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, महिला पटवारी की सदस्यता संघ ने की समाप्त

3 Patwaris suspended for not taking interest in work and other matters, show cause notice issued to 9 Patwaris, membership of female Patwari terminated by the union

काम में रुचि नहीं लेने व अन्य मामले में 3 पटवारी सस्पेंड, 9 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, महिला पटवारी की सदस्यता संघ ने की समाप्त

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : केंद्र शासन की अहम योजना एग्रीस्टेक परियोजना के डिजिटल क्रॉप सर्वे में 31 मार्च तक काम पूरा करने निर्देशित किया गया है. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने पटवारी विरेन्द्र राजपूत, रॉबिंस भारद्वाज और ऋषि सिन्हा के द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे काम में रुचि नहीं लिए जाने, सर्वेयरों को सर्वे के लिए खसरा आवंटित करने में देरी करने और किसी भी सर्वेक्षित खसरे का अनुमोदन नहीं करने की वजह से छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के तहत सस्पेंड किया है. इन तीनों पटवारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा.
कलेक्टर ने 9 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है,.उनमें सुरेश कुमार निराला, राजेश साहू, प्रांजल स्वर्णकार, मुकेश कुमार जोल्हे, मनोज अनंत, कृष्ण कुमार साहू, गीता प्रसाद जांगड़े, डेजी रात्रे और चंद्रशेखर खड़िया शामिल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

महिला पटवारी की सदस्यता संघ ने की समाप्त

बलौदाबाजार : नारधा की चर्चित महिला पटवारी, जिस पर अपने पति को दफ्तर में बिठाकर किसानों से रिश्वत वसूलने के आरोप लगे थे. अब एक और कार्रवाई का सामना कर रही है. इस मामले में जिला प्रशासन के निलंबन के बाद अब पटवारी संघ ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए उसकी सदस्यता खत्म कर दी है. संघ के पदाधिकारियों ने इस बारे में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.
महिला पटवारी रितेश तंवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें वह अपने पति के जरिए रिश्वत लेते हुए नजर आ रही थी. इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और उसे सस्पेंड कर दिया गया.
पटवारी संघ ने अपने फैसले में साफ किया कि इस घटना से प्रशासन और संघ की छवि धूमिल हुई है. संघ का मानना है कि रितेश तंवर ने अपने कर्तव्यों का दुरुपयोग किया और जनता तथा किसानों के हितों की अनदेखी की. जो संघ के नियमों के खिलाफ है. इसी आधार पर संघ ने उसकी सदस्यता खत्म करने का फैसला लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI