मकान की दीवार गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की गई जान, जर्जर घर बना मौत की वजह, परिवार में पसरा मातम, गांव में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

A 10-year-old boy died after a house wall collapsed. The dilapidated house was the cause of death. The family is in mourning, and the village is in mourning. Police are investigating.

मकान की दीवार गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की गई जान, जर्जर घर बना मौत की वजह, परिवार में पसरा मातम, गांव में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर/तखतपुर : बिलासपुर जिले में तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केकती में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां जर्जर कच्चे मकान के अचानक ढह जाने से एक दस साल का बच्चा मलबे में दब गया. हादसे में दीवार के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक महेंद्र कश्यप पिता बलदाऊ कश्यप केकती निवाशी के रूप में पहचान हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मकान काफी समय से जर्जर हालत में था. अचानक दीवार गिरने से बालक उसके नीचे दब गया. जिससे उसकी जान नहीं बच सकी. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.
खबर मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर मकानों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई करने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि मकान की दीवार काफी समय से कमजोर थी और अचानक गिरने से यह हादसा हुआ.  और यह भी देखा जा रहा है कि मकान की हालत के बारे में पहले कोई शिकायत या सूचना प्रशासन को दी गई थी या नहीं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे जर्जर मकानों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित या हटाने की कार्रवाई जल्द की जाए. ताकि भविष्य में किसी अन्य मासूम की जान न जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t