तेज रफ्तार वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में घर लौट रहे 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, वाहन चालक फरार, आरोपी की तलाश जारी
A 25-year-old man died tragically while returning home after being hit by a speeding vehicle. The driver fled and a search for the accused continues.
बिलासपुर/रतनपुर : बिलासपुर जिले के घासीपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान संजय कुमार (आर्मी) के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह रतनपुर स्थित अग्रवाल क्लॉथ स्टोर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था.
मिली जानकारी के मुताबिक संजय पिछले दो दिन से तबीयत खराब होने की वजह से काम पर नहीं जा रहा था. वह इलाज के लिए रतनपुर आया हुआ था और इलाज के बाद वापस लौट रहा था. इसी दौरान घासीपुर के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
इस हादसे की खबर मिलने के बाद रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच जारी है. आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



