15 दिन से महिंद्रा शोरुम के बाहर खड़ी काली थार बनी 'लाश घर', अंदर मिली अर्धनग्न सड़ी-गली लाश, देख सिहर उठे लोग, जांच में जुटी पुलिस

A black Thar car parked outside a Mahindra showroom for 15 days has become a 'corpse house'. A half-naked, decomposed corpse was found inside, shocking people. Police are investigating.

15 दिन से महिंद्रा शोरुम के बाहर खड़ी काली थार बनी 'लाश घर', अंदर मिली अर्धनग्न सड़ी-गली लाश, देख सिहर उठे लोग, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर के टाटीबंध में शुक्रवार शाम को उस वक़्त हड़कंप मच गया जब एक लावारिस खड़ी काली थार के अंदर युवक का अर्धनग्न हालत में शव मिला. थार के अंदर से 2-3 पुरानी सड़ी-गली लाश मिली है. बताया जा रहा है कि थार एक शोरुम के सामने सर्विस रोड पर खड़ी हुई थी. राहगीर को बदबू आने पर गाड़ी के अंदर लाश होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस को खबर दी गई. यह मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के रालास महिंद्रा शोरूम के सामने सर्विस रोड से एक राहगीर गुजर रहा था. तभी उसे बदबू आई. युवक ने थार के अंदर झांककर देखा तो अर्धनग्न हालत में एक लाश पड़ी थी. उसने फौरन पुलिस को इसकी खबर दी. खबर पर पहुंची पुलिस ने लाश को बरामद किया और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.
करीब 15 दिन पहले थार गाड़ी का भिलाई-3 के पास एक्सीडेंट हुआ था. जिसके बाद गाड़ी को खींचकर रालास महिंद्रा शोरूम टाटीबंध के सामने छोड़ दिया गया था. गाड़ी शोरुम के सामने ही सर्विस रोड पर खड़ी हुई थी. लेकिन गाड़ी की खिड़की लॉक नहीं थी. करीब 6 बजे के करीब एक राहगीर जब वहां से गुजर रहा था. बदबू आने पर उसने गाड़ी में झांककर देखा तो उसमें युवक की लाश नजर आई. उसने आमानाका पुलिस को खबर दी.
खबर मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस की टीम ने वाहन को सील कर गहनता से जांच शुरु की. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया है. पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है. वहीं फॉरेंसिक टीम ने गाड़ी से सैंपल्स लिए हैं. जो लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t