दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर आरोपी ओमप्रकाश और दिलेश्वर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
A gang involved in daylight thefts from vacant houses has been busted; police arrested the notorious accused Om Prakash and Dileshwar and sent them to jail.
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : छुईखदान जिला में सूने मकानों को निशाना बनाकर दिन के समय चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आदतन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी रकम और घटना में इस्तेमाल मोटर सायकल और औजार बरामद किए हैं. जप्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 3,95,500 रुपये आंकी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक उदयपुर निवासी प्रार्थी सुनिल साहू ने थाना छुईखदान में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 फरवरी 2026 की शाम खेत से लौटने पर घर के दो कमरों के दरवाजे खुले मिले और आलमारी टूटी हुई थी. जांच में पता चला कि आलमारी में रखी नगदी 30 हजार रुपये, सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे. इसी तरह ग्राम बफरा निवासी रेखचंद साहू ने भी अपने घर का ताला टूटा मिलने और नगदी व जेवरात चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी.
थाना छुईखदान में दर्ज अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 305-ए बीएनएस तथा चौकी जालबांधा (थाना खैरागढ़) में अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 331(4), 305-ए बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई. पुलिस टीम को लगातार मिल रही शिकायतों और घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना छुईखदान, चौकी जालबांधा एवं साइबर सेल खैरागढ़ की संयुक्त टीम गठित की गई.
पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर चोरी के पैटर्न का विश्लेषण किया. तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर कीमिली खबर के आधार पर ग्राम करमतरा निवासी ओमप्रकाश साहू पर गया. जो हाल ही में जेल से छूटा था और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया गया. पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए ओमप्रकाश साहू और उसके साथी दिलेश्वर साहू को हिरासत में लिया.
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सूने मकानों में चोरी करना कबूल किया. आरोपियों ने 11 फरवरी को उदयपुर, 10 फरवरी को बफरा और अन्य स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली. आरोपियों के निशानदेही पर उनके घर से बड़ी तादाद में सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम बरामद की गई.
जप्त संपत्ति में सोने के 12 लॉकेट, सोने के कान के टॉप्स, ईयरिंग, चांदी के पायल, लच्छा, करधन, बिछिया, कड़ा सहित नगदी रकम शामिल है. इसके अलावा घटना में इस्तेमाल मोटर सायकल एवं सब्बल भी जब्त किया गया. पुलिस ने बरामद सभी सामान को विधिवत जप्त कर लिया है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश साहू उम्र 19 साल और दिलेश्वर साहू उम्र 23 साल निवासी ग्राम करमतरा, चौकी जालबांधा, थाना खैरागढ़ के रुप में हुई है. दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया गया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई गई है. आम नागरिकों से अपील की गई कि वे घर छोड़ते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की खबर फौरन पुलिस को दें. इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. जिससे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगने की उम्मीद है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



