शराब दुकान परिसर में शख्स की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप, ज्यादा शराब सेवन और ठंड के कारण मृत्यु की संभावना, जांच में जुटी पुलिस

A man died on suspicious grounds in a liquor store, sparking a stir. The death was likely due to excessive alcohol consumption and the cold. Police are investigating.

शराब दुकान परिसर में शख्स की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप, ज्यादा शराब सेवन और ठंड के कारण मृत्यु की संभावना, जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद : महासमुंद जिले के खल्लारी थाना अंतर्गत आंवराडाबरी स्थित शराब भट्टी परिसर में एक शख्स की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक रात भर शराब भट्टी परिसर में मौजूद था.
सुबह कर्मचारियों ने उसे बेहोशी की हालत में देखा. जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. आशंका है कि मृतक एम. के. बाहरा निवासी है. जिसकी मौत हुई.
हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा. हैरानी की बात यह रही कि शव के पास ही कुछ लोग बेखौफ होकर शराब पीते नजर आए. यह नजारा समाज और मानवता दोनों पर सवाल खड़े करता है.
चश्मदीदों के मुताबिक दुकान खुलने के बाद वहां लोगों की आवाजाही बनी हुई थी और शव दुकान के बाहर पड़ा हुआ था. इस बारे में पुलिस और आबकारी विभाग की भूमिका को लेकर भी चर्चा की जा रही है. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t