गरियाबंद में मिंजाई करने के दौरान ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, वाहन में रखा 50 पैकेट धान भी जलकर राख, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपपनी जान
A massive fire broke out in the tractor while plowing in Gariaband 50 packets of paddy kept in the vehicle were also burnt to ashes the driver saved his life by jumping
गरियाबंद : गरियाबंद जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां धान मिंजाई करने के दौरान ट्रैक्टर में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते ट्रैक्टर जलकर खाक हो गया. और ट्रैक्टर में रखा 50 पैकेट धान भी जलकर राख हो गया है. वहीं ट्रैक्टर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई है.
दरअसल, थ्रेसर धान का निकलाने में लगा था. तभी अचानक से एक चिंगारी निकली और ट्रैक्टर में अचानक से आग लग गई. आगजनी से ट्रैक्टर का इंजन जल कर खाक हो गया. वहीं थ्रेसर और 50 पेकेट धान भी पूरी तरह से जल गई. आगजनी से 7 लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है.
हादसे में लाखों रुपये के नुकसान होने की बात कही जा रही है. वहीं घटना का ट्रैक्टर और थ्रेसर में लगी आग का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



