प्रिंसिपल की गंदी हरकत से तंग आकर स्टडी रुम में 9वीं की नाबालिग छात्रा ने कर ली खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद, आरोपी प्राचार्य गिरफ्तार
A minor 9th-grade student committed suicide in her hostel study room, causing a stir. Family members rushed to the school, police engaged in investigation, and an FSL team was present at the scene.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से बड़ी खबर है स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने प्रिंसिपल की गंदी हरकत से तंग आकर जान दे दी. हाॅस्टल के स्टडी रूम में छात्रा की लाश फांसी के फंदे पर मिलने के बाद हड़कंप मच गया।।बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट लिखा था. जिसमें उसने स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाये है. पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है.है. जशपुर जिले के बगीचा तहसील के ग्राम गवासी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक भितघरा से लगे ग्राम गवासी में एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक संचालित होती है. रविवार शाम के करीब 4 बजे के आसपास कक्षा नवमी में पढ़ने वाली 15 साल की नाबालिग बच्ची स्टडी रुम में खुदकुशी कर ली. उस वक़्त बाकी बच्चे खेल मैदान में खेलने के लिए गए हुए थे.
प्राइवेट स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाली कक्षा नवमी की छात्रा जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील के हिरवापारा की रहने वाली है. खुदकुशी करने वाली छात्रा पत्थलगांव क्षेत्र के हीरवा पारा की रहने वाली है और यहीं रहकर पढ़ाई करती थी.
बताया जा रहा है स्कूल प्रबंधन ने रविवार करीब 12 बजे के आसपास मृतिका के परिजनों को फोन से खबर दी गई कि बालिका का तबीयत खराब है. आप जल्दी गवासी आ जाएं इसी बीच में स्कूल प्रबंधन के हॉस्टल अधीक्षक के द्वारा बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची को इलाज के लिए लाया गया था. लेकिन बच्ची हॉस्टल में ही दम तोड़ दी थी. रविवार देर रात ही हमने बगीचा खंड चिकित्सा अधिकारी से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर मामले की जानकारी ली थी.
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया था कि छात्रावास अधीक्षक के द्वारा बच्ची के डेड बॉडी को ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा लाया गया था और डॉक्टरों की टीम ने बच्ची के शव को मृत घोषित कर दिया था.
सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक गावसी स्कूल के छात्रावास में रहकर 30 से 40 बच्चे पढ़ाई करते हैं. बताया जा रहा है कि छात्रावास को संचालित करने के लिए जिला प्रशासन से किक भी तरह की कोई अनुमति नहीं ली गई है.
बताया जा रहा है कि छात्रा ने स्कूल के प्रिंसिपल से तंग आकर जान दे दी. छात्रा ने खुदकुशी से पहले सूुसाइड नोट लिखने के बाद हास्टल के स्टडी रूम में फांसी लगाकर जान दे दी. घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट जब्त किया है.
सुसाइड नोट में छात्रा ने स्कूल के प्रिंसिपल पर बेड टच करने के साथ ही गंदी नीयत से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है. जिससे परेशान होकर ये आत्मघाती कदम उठाने की बात छात्रा ने लिखी है. मौके से मिले सुसाइड नोट के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो को लिया हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है.
स्कूल में पढ़ने वाली अन्य छात्राओं के साथ ही हाॅस्टल में रहने वाली छात्राओं से जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं ये भी बताया जा रहा है कि जिस छात्रावास में नाबालिग छात्रा ने खुदकुशी की. वह बगैर वैधानिक अनुमति के संचालित किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होते ही इस मामले में लिप्त दोषियोें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाइगी..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t




