बारातियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलटी, सगाई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 21 घायल, 3 गंभीर रेफर, क्षमता से अधिक सवारी बनी हादसे की वजह

A speeding pickup full of wedding guests overturned, injuring 21 people on their way to attend an engagement ceremony, with three seriously injured and overcrowding aggravating the accident.

बारातियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलटी, सगाई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 21 घायल, 3 गंभीर रेफर, क्षमता से अधिक सवारी बनी हादसे की वजह

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बगीचा थाना क्षेत्र के घोरडेगा के पास बारातियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 21 लोग घायल हो गए. जिनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सभी बाराती मलसेमा गांव से बलरामपुर जिले के दुर्गापुर में आयोजित सगाई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन घोरडेगा के पास अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकाला.
इस हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. बाकी घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में जारी है.
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे, जिसकी वजह से हादसे की आशंका बढ़ गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा. प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और मालवाहक वाहनों में ज्यादा तादाद में यात्रियों को बैठाने से बचने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t