लिफ्ट मांगकर युवक पर जानलेवा हमला, बाइक से उतरते ही कटर से वार, सीने और हाथ में गंभीर चोट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

A young man was attacked with a knife after asking for a lift, he was attacked with a cutter as soon as he got off the bike, and suffered serious injuries to his chest and arm. Police are searching for the accused.

लिफ्ट मांगकर युवक पर जानलेवा हमला, बाइक से उतरते ही कटर से वार, सीने और हाथ में गंभीर चोट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग-भिलाई : भिलाई में लिफ्ट मांगने के बहाने एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया. जनता स्कूल, कैंप-1 क्षेत्र में शनिवार को 2 युवकों ने पहले लिफ्ट मांगी. युवक के मना करने पर उन्होंने दबाव बनाया. छोड़ने के बाद आरोपियों ने कटर से हमला कर फरार हो गए. यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है.
पीड़िता ऋतिक चौधरी (निवासी संतोषी पारा, वार्ड-33 ने बताया कि वह गौरव पथ आम्रपाली के पास आलू-पराठा की दुकान लगाता है. शनिवार को वह दुकान का सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने उसे रोका और जनता स्कूल तक छोड़ने के लिए कहा.
शुरुआत में ऋतिक ने लिफ्ट देने से इंकार कर दिया. लेकिन दोनों युवक लगातार दबाव बनाते रहे. मजबूरी में उसने उन्हें जनता स्कूल के पास छोड़ दिया.
ऋतिक के मुताबिक जैसे ही दोनों युवक गाड़ी से उतरे. उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया. जवाब में ऋतिक ने भी विरोध किया. जिसके बाद तीनों के बीच हाथापाई शुरु हो गई.
इसी दौरान मिलन चौक निवासी सुशांत नामक युवक ने कटर निकालकर ऋतिक के सीने और हाथ पर वार कर दिया. हमले में ऋतिक गंभीर रुप से घायल हो गया.
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. ऋतिक ने बताया कि वह दोनों आरोपियों को पहचानता है और उन्हें आसानी से पहचान सकता है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB