सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र कर कोयल की दी बलि, प्रिंसिपल ऑफिस के सामने तांत्रिक रंगोली, नींबू-सिंदूर मिला, क्लास में जाने से डर रहे छात्र

In a government school, a cuckoo was sacrificed through black magic, a tantric rangoli was made in front of the principal's office, lemon and vermillion were found, students are afraid to go to class

सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र कर कोयल की दी बलि, प्रिंसिपल ऑफिस के सामने तांत्रिक रंगोली, नींबू-सिंदूर मिला, क्लास में जाने से डर रहे छात्र

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जिल के सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र करने के बाद कोयल की बलि दी गई. सुबह स्कूल खुलते ही प्रबंधन और बच्चे खून से सना पक्षी, नींबू और सिंदूर देख दहशत में आ गए. यह तंत्र क्रिया स्कूल में प्रिंसिपल ऑफिस के ठीक सामने की गई. मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. यह पूरा मामला बोरसी थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो देखा कि किसी ने स्कूल परिसर में काला जादू का तांत्रिक चिन्ह बनाकर तंत्र-मंत्र किया है. परिसर से नींबू, मृत पक्षी और सिंदूर भी मिला. वहीं प्रिंसिपल रुम के सामने रंगोलीनुमा आकृति बनी थी. जिसके अंदर तांत्रिक जैसे चिन्ह उकेरे गए थे. इसी में कोयल को काटकर चढ़ाया गया था. यह नजारा देखकर बच्चे और शिक्षक दहशत में आ गए. 
इस घटना के बाद स्कूल के शिक्षकों ने भी टोटके की काट के लिए बैगा को बुलाया और पूजा करवाई. बैगा ने अगरबत्ती, कपूर जला और सिंदूर से टोटके की काट का दावा किया.
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. यह साफ नहीं हो पाया है कि इस कृत्य के पीछे किसका हाथ है और इसके पीछे क्या मकसद है. इस मामले पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश्वरी चंद्राकर ने कहा कि शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है. यह सब अंधविश्वास फैलाने की कोशिश है. 
इस घटना के बाद कई बच्चों ने डर के चलते कक्षाओं में जाने से भी मना कर दिया है. बच्चों के साथ उनके पेरेंट्स भी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए. इस मामले में स्कूल के शिक्षकों ने कहां कि इस तरह की हरकतें अंधविश्वास फैलाने और माहौल खराब करने की कोशिश है. वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपी को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी.
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश्वरी चंद्राकर ने कहा कि “यह घटना कुछ शरारती तत्वों की हरकत है. बच्चों और शिक्षकों में डर का माहौल बनाने की कोशिश की गई है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t