बसंत पंचमी पर मड़ई मेला कार्यक्रम के दौरान धक्का लगने पर युवक को उतारा मौत के घाट, 1 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

A young man was pushed to death during the Basant Panchami fair; five accused, including a minor, were arrested.

बसंत पंचमी पर मड़ई मेला कार्यक्रम के दौरान धक्का लगने पर युवक को उतारा मौत के घाट, 1 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा : बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित मड़ई मेला कार्यक्रम के दौरान हुए क्षणिक विवाद ने खूनी रुप ले लिया, जिसमें एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर 1 नाबालिग आरोपी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी चेतन यादव, निवासी भुरसुदा द्वारा थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका ममेरा भाई अजय यादव उम्र 28 साल निवासी ग्राम भुरसुदा, रणबौर मैदान में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आयोजित मड़ई मेला देखने गया था. इसी दौरान धक्का लगने पर किसी अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रुप से घायल अजय यादव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 29/2026 अंतर्गत धारा 103(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई. घटना को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता सिन्हा द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र चतुर्वेदी (विधानसभा) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा व एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित की गई.
टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया. इसी दौरान अहम खबर मिली कि घटना में शामिल आरोपी बिलासपुर की तरफ़ फरार हो रहे हैं.
खबर के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर डागेन्द्र यादव, नागेश यादव, धनेन्द्र निषाद, परमेश्वर निषाद और 1 नाबालिग बालक समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपियों/अपचारी ने क्षणिक विवाद के चलते हत्या की घटना को अंजाम देना कबूल किया. आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल 1 नग चाकू और 2 मोटरसाइकिल जप्त की गई है.
गिरफ्तार आरोपी
1. डागेन्द्र यादव, पिता गोविंद यादव, उम्र 19 साल निवासी ग्राम टंडवा, थाना तिल्दा नेवरा, रायपुर
2. नागेश यादव, पिता मुकेश यादव, उम्र 19 साल निवासी ग्राम टंडवा, थाना तिल्दा नेवरा, रायपुर
3. धनेन्द्र निषाद, पिता संतोष निषाद, उम्र 22 साल निवासी ग्राम टंडवा, थाना तिल्दा नेवरा, रायपुर
4. परमेश्वर निषाद, पिता राजेन्द्र निषाद, उम्र 18 साल 7 माह, निवासी ग्राम टंडवा, थाना तिल्दा नेवरा, रायपुर
5.1 नाबालिग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB