छत्तीसगढ़ में खनन कारोबारियों पर ACB-EOW की छापेमारी, डीएमएफ घोटाले में रायपुर-धमतरी-राजनांदगांव समेत कई जगहों पर कार्रवाई
ACB-EOW raids mining businesses in Chhattisgarh, action taken in DMF scam at several places including Raipur, Dhamtari, Rajnandgaon
राजनांदगांव : प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय की टीम बुधवार की सुबह से ही सक्रिय हो गई है. राजनांदगांव में बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है. बताया जा रहा है शहर में तीन जगहों पर जांच एजेंसी की टीम पहुंची है. 10 गाड़ियों में पहुंची अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है. सुबह-सुबह की गई इस कार्रवाई से छत्तीसगढ़ के व्यापारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर से करीब 10 गाड़ियों में आई अधिकारियों की टीम ने सुबह 5:30 बजे से शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी शुरु की. ईडी की टीम ने भारत माता चौक स्थित राधाकृष्ण अग्रवाल के निवास, सत्यम विहार कॉलोनी में यश और रोमिल नहाटा के घर और कामठी लाइन स्थित मनीष भंसाली के यहां कार्रवाई की है. मौके पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है.
रायपुर, दुर्ग- भिलाई, धमतरी, राजनांदगांव समेत कई जिलों में छापे मारे हैं. एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने इस घोटाले से जुड़े संबंधित ठेकेदारों और सप्लायरों के बारह से ज्यादा ठिकानों पर दबिश दी है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अधिकारियों की टीम ने रायपुर में पांच ठिकानों पर दबिश दी है. राजनांदगांव में चार, दुर्ग भिलाई में दो जगह, धमतरी जिले कुरुद में एक कारोबारी के घर पर छापा पड़ा है. फिलहाल एसीबी की टीम कागजों की जांच पड़ताल कर रही है. इन ठिकानों पर दस्तावेजों और इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जांच की जा रही है.
यहां चल रही छापेमारी
रायपुर: पचपेड़ी नाका स्थित वॉलफोर्ट इन्क्लेव, भारत माता चौक के पास अग्रवाल निवास, सत्यम विहार स्थित नहाटा का घर, और कामठी लाइन में भंसाली निवास पर
धमतरी: उच्चस्तरीय अधिकारियों की निगरानी में माइनिंग व्यवसाय और सप्लाई चेन से जुड़े लोगों के ठिकानों पर
राजनांदगांव: एक साथ तीन स्थानों पर कागज़ी व डिजिटल रिकॉर्ड की जब्ती।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई माइनिंग (खनन) से जुड़े कारोबारियों, सप्लायर और ब्रोकर से संबंधित बताई जा रही है. हालांकि ईडी की यह कार्रवाई किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है. इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



