राजनांदगांव में दो दिन के भीतर तीन मर्डर, इलाके में भारी तनाव, एसपी ने लिया एक्शन, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, दो सस्पेंड, 12 का तबादला

Three murders within two days in Rajnandgaon, heavy tension in the area, SP took action, policemen were reprimanded, two suspended, 12 transferred

राजनांदगांव में दो दिन के भीतर तीन मर्डर, इलाके में भारी तनाव, एसपी ने लिया एक्शन, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, दो सस्पेंड, 12 का तबादला

राजनांदगांव : राजनांदगांव में दो दिन के भीतर तीन लोगों की चाकूबाजी में मौत से इलाके में भारी तनाव है. रविवार रात घायल किशन राजपूत और रायपुर में इलाज के दौरान सचिन दास की सोमवार को मौत हो गई. इससे पहले रविवार को राकेश ढीमर की हत्या की गई थी. पुलिस ने क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात 27 साल सचिन दास अपने घर के पास बैठा था. तभी आरोपी गिरेंद्र साहू उर्फ राजू, पेमेंद्र साहू और दो नाबालिगों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया. नाजुक हालत में उसे रायपुर रेफर किया गया. जहां सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई. पुरानी रंजिश की वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया.
रविवार को पुरानी रंजिश में बदमाशों ने अजय राजपूत के घर में घुसकर हमला किया. हमले में बीच-बचाव कर रहे पड़ोसी राकेश ढीमर की मौके पर मौत हो गई. अजय के पिता किशन राजपूत और भाई आशीष भी घायल हुए. इलाज के दौरान किशन ने भी दम तोड़ दिया. हत्याकांड के मास्टरमाइंड पृथ्वी भट्ट को गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन भीड़ के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने उसके परिजनों को अज्ञात स्थान पर शिफ्ट कर दिया है. घर को सील कर उसमें ताला लगा दिया गया.
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस पहले से आरोपी को संरक्षण देती आ रही थी. इस दोनों मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है. मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुका है. हालात कंट्रोल में है. किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

पुलिस की प्रारंभिक लापरवाही सामने आने के बाद कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने चिखली चौकी प्रभारी अरुण नामदेव और सहायक उप निरीक्षक इब्राहिम खान को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही पुलिस विभाग के 12 थाना प्रभारी (टीआई) और उप निरीक्षक (एसआई) का भी तबादला कर दिया गया. घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रभाव डाला. 
आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं की गई. पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से पूरे नवागांव क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल पैदा कर दिया. घटना के बाद जिले में प्रशासनिक स्तर पर सवाल उठे. पुलिस की प्रारंभिक निष्क्रियता और त्वरित कार्रवाई न करने के कारण अपराधियों को बल मिला और उन्होंने संगठित हमला कर दिया. पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच कराई. जांच में पाया गया कि चौकी प्रभारी और एएसआई ने पदीय कर्तव्यों में लापरवाही की, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हुई.
एसपी मोहित गर्ग ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर रक्षित केंद्र राजनांदगांव में अटैच कर दिया. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा. इसके अलावा जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 12 अन्य थाना प्रभारी और उप निरीक्षकों का भी तबादला कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t