जनपद सदस्य का चुनाव जीतने के बाद विजयी महिला का पति समेत अपहरण, परिजनों ने राहुल डहरिया पर आरोप, परिवार के लोग चिंतित
After winning the district member election, the victorious woman was kidnapped along with her husband, family members accused Rahul Dahria, family members worried
रायपुर/तिल्दा नेवरा : पति-पत्नी के अपहरण का मामला सामने आया है. पीड़ित पक्ष ने राहुल डहरिया नाम के युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाया है. शिकायत पत्र के मुताबिक अपहरण की वारदात 20 फरवरी को हुई है. यह मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है.
शिकायतकर्ता सरजू राम निषाद ने बताया कि भतीजा रामजी निषाद की पत्नी उत्तरा बाई निषाद जनपद क्षेत्र क्र. 5 ग्राम बिलाडी जनपद पंचायत से जनपद सदस्य के रुप मे निर्वाचित हुई है. जिसे राहुल डहरिया निवासी ग्राम अमसेना द्वारा 20 फरवरी 2025 को रात करीब 12 से 1 के बीच घर मे जबरदस्ती प्रवेश कर कही अज्ञात स्थान में ले गया है.
21 और 22 फ़रवरी को भतीजा से मोबाईल पर बात हुई थी. तब उन दोनो पति-पत्नी के द्वारा रोते हुए बताया कि अज्ञात स्थान में राहुल डहरिया और अन्य लोगों के द्वारा रखा जाना बताया और रोते हुए यहां से छुड़ाकर ले जाने की बात कहा. उसके बाद से उन लोगो का मोबाईल बंद बता रहा है. उन दोनो से 22 फरवरी 2025 के बाद किसी भी तरह से सम्पर्क नही हो पा रहा है.
समाज के प्रमुख सोहन लाल धीवर के द्वारा राहुल डहरिया एवं मिथलेश साहू से सम्पर्क कर भतीजा और बहु को घर पहुंचाने के लिए निवेदन किए जाने पर उन दोनो व्यक्ति भी अपना मोबाईल बंद कर लिया. उसके बाद मेरे द्वारा भी राहुल डहरिया के मोबाईल नं. 62639 72329 पर सम्पर्क किये जाने से मोबाईल बंद आ रहा है. जिससे परिवार के लोग चिंतित है कि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



