40 साल से जमीन के लिए भटक रही कबीरधाम की बुजुर्ग महिला, रस्सी लेकर पहुंची कलेक्ट्रेट, बोली- मेरे पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं
An elderly woman from Kabirdham who has been wandering for land for 40 years, reached the collectorate with a rope and said - I have no other option but to give up my life
कबीरधाम : कबीरधाम के कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब एक बुजुर्ग महिला रस्सी लेकर खुदकुशी करने की नीयत से कलेक्ट्रेट पहुंच गई. महिला का आरोप है कि वह पिछले 40 साल से अपनी जमीन के हक के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है. लेकिन अब तक उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई.
चश्मदीदों के मुताबिक महिला सीधे कलेक्टर कक्ष के सामने पहुंची और रोते-बिलखते अपनी आपबीती सुनाने लगी. उसने कहा कि “थक-हारकर अब मेरे पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं है.”
मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल महिला को समझाकर शांत कराया और रस्सी अपने कब्जे में ले ली. इसके बाद प्रशासन ने महिला की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच का आश्वासन दिया.
इस घटना ने एक बार फिर सरकारी तंत्र की लापरवाही और सालों से पेंडिंग मामलों के समाधान में हो रही देरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



