घर में अकेली 24 वर्षीय युवती पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, हत्या से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

An unknown assailant attacked a 24-year-old woman alone at home with a sharp-edged weapon, causing a sensational murder and prompting police investigation.

घर में अकेली 24 वर्षीय युवती पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, हत्या से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हत्या की घटना सामने आई. 24 वर्षीय रानू साहू घर में अकेली थी. तभी अज्ञात हमलावर ने उस पर हमला कर दिया. हमलावर ने धारदार हथियार से युवती के सिर पर हमला किया. जिससे रानू की मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक रानू साहू के माता-पिता रोजी-मजदूरी के लिए घर से बाहर गए थे. शाम करीब 7 बजे जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने रानू को फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को खबर दी.
दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और बताया कि युवती के सिर पर धारदार हथियार से गंभीर चोटें आई हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की गहन जांच कर रही है. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
प्राथमिक जांच में यह साफ हुआ कि हत्या का कारण व्यक्तिगत विवाद, झगड़ा या लूट की संभावना भी हो सकती है. पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर सबूतों को इकठ्ठा किया. साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और घटनास्थल के आसपास कैमरों की फुटेज का भी मुआयना किया जा रहा है. मृतका रानू साहू रामकुमार साहू और उनकी पत्नी की इकलौती बेटी थी.
रानू साहू के पिता रामकुमार साहू रोजी-मजदूरी का काम करते हैं. घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने घटना को बहुत ही गंभीर बताया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. दीपका वार्ड-1 के पार्षद कमलेश जायसवाल ने कहा कि मृतका की हत्या से इलाके में डर का माहौल है. उन्होंने पुलिस से अपील किया कि आरोपी को जल्दी पकड़ा जाए और सख्त कार्रवाई की जाए.
थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और किसी भी छूटे हुए सुराग को नहीं छोड़ा जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे और इंसाफ सुनिश्चित किया जाएगा. इस हत्या ने कोरबा जिले के लोगों में गहरा आक्रोश और चिंता उत्पन्न कर दी है.
स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और दोषी को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलेगी. पुलिस ने नागरिकों से अपील किया कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की खबर फौरन थाना को दें और घटनास्थल के आस-पास किसी भी अज्ञात गतिविधि पर नजर रखें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB