सरकार की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ आज CM निवास का होगा घेराव -विकास उपाध्याय, कुम्हारी टोल प्लाजा में अवैध वसूली को लेकर हुआ प्रदर्शन
CM residence will be gheraoed today against the poor law and order of the government - Vikas Upadhyay, demonstration against illegal collection at Kumhari toll plaza
कुम्हारी टोल प्लाजा में अवैध वसूली को लेकर हुआ प्रदर्शन
रायपुर : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजनों ने कुम्हारी टोल प्लाजा में अवैध वसूली को भारतीय जनता पार्टी गब्बर सिंग टैक्स वसूली का नाम देकर प्रदर्शन किया. विकास उपाध्याय के साथ कांग्रेस जनों ने जहां टोल प्लाजा के अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय जनता पार्टी को भेंट के लिए बेशर्म का फूल दिया. वहीं आम जनता को गुलाब फूल भेंट कर अनोखा प्रदर्शन किया. लगातार 2 घंटे तक प्रदर्शन किया गया जिसमें चक्का जाम जैसी हालत बन गई.
विकास उपाध्याय ने कहा कि अवधि खत्म होने के बाद भी टोल नाके में खुलेआम वसूली का सिलसिला जारी है. लगातार शिकायतें होने के बाद भी इसे बंद नहीं किया जा रहा है. जबकि पूर्व में कहा गया था कि रायपुर 4 और दुर्ग भिलाई 7 को इसमें छूट रहेगी. लेकिन फास्ट ट्रैक होने की वजह से उनका भी पैसा ऑटोमेटिक कट जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के लोग इसे अपनी जेबों को भर रहे हैं और लगातार टेंडर पर टेंडर निकालकर इसे आगे बढ़ाया जा रहा है.
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय द्वारा केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र के जरिए से कुम्हारी स्थित टोल प्लाजा को हटाये जाने संबंधित चर्चा के लिए समय की मांग की गई थी. जिसका अब तक किसी भी तरह का जवाब नहीं आया है. उपाध्याय ने कहा कि जब तक कुम्हारी टोल प्लाजा हटाया नहीं जाता तब तक कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आन्दोलन कर सड़क की लड़ाई लड़ती रहेगी. कुछ दिनों पहले एनएचएआई के दफ्तर में जाकर कुम्हारी टोल प्लाजा को हटाये जाने के बारे में अधिकारियों से चर्चा किये थे. लेकिन आज तक किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की गई. इसीलिए केन्द्रीय मंत्री से चर्चा के लिए समय की मांग की गई थी. ताकि वस्तुस्थिति से उनको अवगत् कराया जा सके.l आगे कहा कि इसके लिए हम अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे और आने वाले दिनों में दिल्ली में भी प्रदर्शन करेंगे.
विकास उपाध्याय ने कहा कि कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली को लेकर लगातार मुद्दे उठ रहे हैं. केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का 19 मार्च 2021 का न्यूज़ है कि सदन में उन्होंने कहा था कि बहुत जल्द पुरे भारत में टोल नाके बंद किए जायेंगे और सिर्फ जीपीएस की मदद से रोड पर चल रहे वाहनों पर टैक्स लिया जायेगा और उन्होंने यह तक घोषणा किये थे कि 60 किलोमीटर के भीतर सिर्फ एक टोल प्लाजा संचालित होगा. लेकिन छत्तीसगढ़ में ही दुर्ग स्थित और राजनांदगांव स्थित टोल प्लाजा की दूरी, कुम्हारी और मंदिर हसौद टोल प्लाजा की दूरी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 60 किलोमीटर दायरे वाला जो बयान है उसका भी पालन नहीं किया जा रहा है.
उपाध्याय ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र द्वारा सड़के तो बनाई जा रहीं हैं. लेकिन आम जनता की जेबों में सीधे डाका डालने का काम सरकार कर रही है. छत्तीसगढ़ में ही 20 से ज्यादा टोल प्लाजा संचालित हैं. जनता जब वाहन खरीदते समय रोड टैक्स दे रही है तो फिर उनसे टोल लेना न्यायसंगत नहीं है. उपाध्याय ने कहा कि महंगाई के इस दौर पर जनता को जिस क्षेत्र में फायदा मिल सके सरकार को सोचना चाहिए. लेकिन ठीक इसके विपरीत सरकार जनता जनार्दन को लूटने का काम कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
सरकार की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ आज CM निवास का होगा घेराव -विकास उपाध्याय
रायपुर : आज 21 अप्रेल 2025 सुबह 11 बजे नगर निगम व्हाइट हाउस के सामने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ मुख्यमंत्री निवास घेराव का कार्यक्रम रखा गया है.
सभी प्रदेश एवं रायपुर शहर में निवासरत प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के सदस्य, सम्मानीय वरिष्ठजन, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक,पार्षद, पूर्व पार्षद,समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी एवं सभी सम्मानित सदस्यगण, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान काग्रेस, विधि विभाग, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ,अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, बुथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष,जोन अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के सम्मानीयजन एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग एवं मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग की संयुक्त बैठक राजीव भवन में संपन्न हुई. यह बैठक पूर्व विधायक अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल,पूर्व महापौर आर एन वर्मा, धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दीपक दुबे, पूर्व सभापति राजेश यादव, छाया महापौर श्रीमती प्रेमलता साहू, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद के विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई.
बैठक में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा राजीव भवन दुर्ग में घुसकर हुड़दंग किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की. और कांग्रेस जनों ने यह फैसला लिया कि राजीव भवन में घुसकर हुड़दंग करने वाले भाजपाइयों के खिलाफ मंगलवार को 11 बजे दुर्ग थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए दुर्ग के सभी कांग्रेस जन उपस्थित रहेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
21 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित राजीव गांधी चौक रायपुर में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के नाकामी एवं प्रदेश में बढ़ रहे अपराध,नशाखोरी के विरोध में धरना प्रदर्शन मुख्यमंत्री निवास का घेराव में ज्यादा से ज्यादा तादाद में कांग्रेस जन रायपुर जाने का फैसला लिया गया.
बैठक को पूर्व विधायक अरुण वोरा, आर एन वर्मा, गया पटेल, श्रीमती प्रेमलता साहू, श्रीमती कन्या ढीमर,अजय मिश्रा, सुमित घोष, विकास सापेकर, राजकुमार नारायणी ने संबोधित कर अपने विचार रखे. बैठक का संचालन मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने एवं आभार प्रदर्शन अलख नवरंग ने किया.
बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, कौशल किशोर सिंह, पार्षद अश्विनी निषाद, अशोक मेहरा, शबाना निशा रानी, पूर्व पार्षद राजकुमार वर्मा, भोला महोबिया, श्रद्धा सोनी, शंकर सिंह ठाकुर, हेमंत तिवारी, संजय ताम्रकार, रायसिंह ढिकोला, राकेश यादव, राकेश ठाकुर, सुनीता देवांगन, गणेश सोनी, अली असगर, मनोज सिन्हा, चंद्रशेखर पारख, ज्ञानू बागडे, नासिर खोखर, थानेश्वर साहू, सैयद आसिफ अली, पोषण साहू, एनी पीटर, पिंकी झा,आनंद कपूर ताम्रकार, संजय बत्रा, सन्नी साहू, देव सिन्हा सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
अय्यूब खान सचिव प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने बताया कि विगत दिनों दुर्ग शहर के उरला ओम नगर निवासी 6 साल मासूम बच्ची के साथ हुए दुराचार व हत्या और प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास का घेराव आज 21 अप्रैल को किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में रायपुर में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.
ज्ञात हो की जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से छत्तीसगढ़ में अपराध बेकाबू हो गया है. बलात्कार,हत्या, लूट और सड़क दुर्घटना में रोज हो रहा और सुनाई दे रहा है. जिसका प्रमुख कारण है कि ढीला ढाला सरकार का शासन और दूसरा कारण छत्तीसगढ प्रदेश में नशा का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है शराब की दुकानें में लगातार इजाफा हो रहा है.
दुर्ग भिलाई में तो अवैध सूखा नशा तो आसानी से लोगों तक पहुंच रहा हैं मेडिकल से मिलने वाले बहुत सी टैबलेट का इस्तेमाल भी नशे के रूप में किया जाता है. जिसे बिना डॉक्टर की पर्ची से युवा वर्ग मेडिकल से लेकर नशा कर रहा है. फिर यही कई तरह के नशेड़ी नशाखोरी कर अपराध को कर रहे और साथ सड़क में हादसे भी कर रहे इन अपराधियों में सरकार का भय या डर बिल्कुल नहीं रह गया है
बड़े ही दुख का विषय तो ये है कि कल तक शांत कम अपराध वाला प्रदेश के रुप में छत्तीसगढ़ को जाना जाता था पर आज ये उल्टा हो गया है. अब छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है.
यहां हमारे शहर, गांव, मोहल्ला में बच्चे बच्चियों से लेकर किसी भी उम्र की महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई. क्योंकि यहां की भाजपा सरकार का कमांड प्रशाशन में बिल्कुल नहीं रह गया है. जिसके कारण अपराध में बढ़ावा होते जा रहा है.
NCRB नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार छत्तीसगढ़ में अपराध का देश के अन्य राज्यों के मुक़ाबले तेजी बढ़ रहा है प्रदेश में हर एक एक घंटे में लुट, हत्याएं, बलात्कार और सड़क हादसों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है.
प्रदेश की इस दुर्दशा को देखते हुये प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रही है. जिसमें दुर्ग भिलाई से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



