मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात, बस्तर ओलंपिक और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में होंगे शामिल
Chief Minister Vishnudev Sai had a courtesy meeting with Union Home Minister Amit Shah will attend Bastar Olympics and Police Award program
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को बस्तर ओलंपिक के समापन और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया. अमित शाह बस्तर ओलंपिक और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होंगे.
मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों की हालिया उपलब्धियों और बस्तर संभाग में चलाए जा रहे विकास कार्यों के सम्बन्ध में केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया.
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि सरकार द्वारा सड़कों, स्कूलों, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार के लिए किए गए प्रयासों ने स्थानीय जनता का भरोसा जीता है, जिससे माओवादी प्रभाव कमजोर हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों के कारण बस्तर क्षेत्र में नक्सल प्रभावित इलाकों में घटनाओं में तेजी से कमी आई है। सरकार के प्रयासों से बस्तर अब नक्सल मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुरक्षा बल लगातार प्रभावी अभियान चला रहे हैं, और विकास कार्यों ने इसमें अहम भूमिका निभाई है.
2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सल मुक्त कर लिया जाएगा. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 15,000 मकानों के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिया गया है. ताकि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान किया जा सके.
बस्तर ओलंपिक के महत्व और राज्य में इसके प्रभावों के बारे में बताया कि यह आयोजन युवाओं को खेलों के जरिए जोड़ते हुए शांति और विकास की दिशा में एक प्रभावशाली कदम है. अब तक इस ओलंपिक में 1.65 लाख से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया है.
बस्तर ओलंपिक में हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी और वॉलीबॉल समेत 11 पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है. जो युवाओं को एकजुटता, सकारात्मकता और सामुदायिक भावना से जोड़ने का काम कर रहे हैं. यह आयोजन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की एक नई लहर का प्रतीक है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
CM साय ने DRG जवान के शहादत को किया नमन
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस और जवानों के बीच मुठभेड़ में DRG के प्रधान आरक्षक की शहीद हो गए, बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ अबूझमाड़ के सोनपुर और कोहकामेटा के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई. जिसमें डीआरजी नारायणपुर के प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार सोरी शहीद हो गए.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवान के शहादत को नमन किया बोले राष्ट्र आपकी वीरता और समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा. नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए हमारे जांबाज, प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी जी की शहादत को नमन करता हूं. शहीद बिरेंद्र कुमार सोरी जी नक्सल ऑपरेशन में वीरतापूर्ण कार्य के लिए पूर्व में आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत पुण्यात्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें. मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले हर देशभक्त का त्याग और बलिदान, हमें देश की रक्षा के प्रति प्रेरित करता रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



