Narco Test की मांग से मचा बवाल!, नायब तहसीलदार तुषार मानिक Vs भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो, MLA के नार्को टेस्ट की उठ रही मांग

Demand for Narco Test sparks uproar! Deputy Tehsildar Tushar Manik vs BJP MLA Ramkumar Toppo; demands for MLA's narco test rise

Narco Test की मांग से मचा बवाल!, नायब तहसीलदार तुषार मानिक Vs भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो, MLA के नार्को टेस्ट की उठ रही मांग

सरगुजा : सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो तथा राजापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच उपजा विवाद और गहराता जा रहा है. नायब तहसीलदार ने सच्चाई जानने के लिए नार्को टेस्ट की मांग कर नए विवाद को जन्म दे दिया है. उधर विधायक रामकुमार ने फिर दोहराया है कि वे हर जांच के लिए तैयार हैं. उधर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने सामूहिक अवकाश लेकर कलम बंद,काम बंद हड़ताल की शुरुआत कर दी है. सरगुजा में इनके समर्थन में राजस्व निरीक्षक और पटवारी भी हड़ताल पर हैं.
सरगुजा जिले के राजापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट के आरोपों से घिरे सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो तथा नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों ने कलम बंद काम बंद हड़ताल की शुरुआत कर दी है.
सरगुजा जिले में राजस्व निरीक्षक और पटवारी भी कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. इस कारण राजस्व विभाग का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो गया है. तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के न्यायालय तो खुले लेकिन कोई काम नहीं हुआ. लिपिकीय संवर्ग लंबित कार्यों को निपटाने में व्यस्त रहा. तहसीलदार,नायब तहसीलदार के साथ राजस्व निरीक्षक और पटवारियों ने कलाकेंद्र मैदान में मांगों के समर्थन में धरना दिया. कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि उप तहसील राजापुर में पदस्थ नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तुषार मानिक के साथ शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान घटित मारपीट, अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा की घटना के बाद भी आज तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t