कलेक्ट्रेट में बैरिकेटिंग तोड़कर अंदर घुसे गुस्साए सैकड़ों प्रदर्शनकारी, जमकर हंगामा, आदिवासी समाज ने किया बाबा बालक दास पर कार्रवाई की मांग

Hundreds of angry protesters broke through the barricades at the Collectorate, causing widespread commotion. The tribal community demanded action against Baba Balak Das.

कलेक्ट्रेट में बैरिकेटिंग तोड़कर अंदर घुसे गुस्साए सैकड़ों प्रदर्शनकारी, जमकर हंगामा, आदिवासी समाज ने किया बाबा बालक दास पर कार्रवाई की मांग

बालोद : बालोद जिले के जमाड़ी स्थित पाटेश्वर धाम को लेकर सोमवार को सर्व आदिवासी समाज ने कलेक्ट्रेट घेराव किया प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई. गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर जमकर नारेबाजी व हंगामा किया.
मिली जानकारी के मुताबिक जामड़ी पाटेश्वर धाम के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज के लोग कलेक्टोरेट घेराव करने पहुंचे. पुलिस के साथ झड़प होने के बाद आदिवासी बैरिकेटिंग तोड़कर कलेक्ट्रेट में घुस गए और जमकर हंगामा किया. कुछ लोग गेट में तो कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा किया. 
हालात को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछार से कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए. जबकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की भी जानकारी है. घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया.
सर्व आदिवासी समाज का आरोप है कि जमाड़ी स्थित पाटेश्वर धाम गांव की जमीन पर बना है और गांव के विकास कार्यों को भी धाम के जरिए संचालित किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आदिवासी समाज के पवित्र पाट (पहाड़), जहां उनके देवस्थल स्थित हैं. उस पर भी कब्जा कर लिया गया है.
आदिवासी समाज ने पाटेश्वर धाम और बाबा बालक दास के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t