महादेव मंदिर में दानपेटी चोरी, तीन लड़कियां सीसीटीवी कैमरे में कैद, माफी मांगने पर तीनो लड़कियों को किया गया परिजनों के सुपुर्द

Donation box stolen from Mahadev temple, three girls captured on CCTV camera, after apologizing, all three girls were handed over to their families.

महादेव मंदिर में दानपेटी चोरी, तीन लड़कियां सीसीटीवी कैमरे में कैद, माफी मांगने पर तीनो लड़कियों को किया गया परिजनों के सुपुर्द

बिलासपुर : अशोक नगर स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में दानपेटी चोरी का मामला सामने आया है. मंदिर परिसर में रखी दानपेटी चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना सामने आने के बाद मंदिर प्रबंधन ने इसकी जानकारी फौरन संबंधित लोगों को दी.
सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि अशोक नगर स्थित अटल आवास में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां इस चोरी की घटना में शामिल थीं. फुटेज में देखा गया कि किस तरह तीनों लड़कियां दानपेटी के पास पहुंचीं और उसे उठाकर वहां से लेकर भाग गईं.
मंदिर समिति ने इस बारे में पूरी जानकारी सरकंडा थाने को दी. पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि दानपेटी चोरी करने के बाद इन नाबालिगों ने उसे गणपति हॉस्पिटल के पीछे स्थित खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया था.
बताया गया कि पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में तीनों नाबालिगों से पूछताछ की गई. समाज और परिवार के सामने अपनी गलती कबूल करते हुए युवतियों के परिजनों ने सार्वजनिक रुप से माफी मांग ली. परिजनों ने भरोसा दिलाया कि ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराई जाएगी. जिसके बाद तीनों लड़कियों को उन्हें कड़ी कानूनी कार्रवाई से फिलहाल बचा लिया गया. तीनों को समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t