धमतरी में आईटी टीम बनकर पहुंचे रहस्यमयी लोग, डॉक्टर के घर बिना कुछ जब्त किए चुपचाप रवाना, नगर में डर का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
Mysterious individuals posing as an IT team arrive in Dhamtari, quietly depart a doctor's home without seizing anything, creating an atmosphere of fear in the city, and police investigating.
धमतरी : धमतरी में सोमवार की दोपहर एक ऐसा फिल्मी अंदाज का वाकया सामने आया जिसने पूरे शहर को हैरान और सस्पेंस में डाल दिया है. दो गाड़ियों में कुछ लोगों ने आईटी की टीम बताकर छानबीन तो की. मगर बिना कोई कार्यवाही किए चुपचाप लौट गए. इस घटना ने शहरवासियों में डर और रहस्य दोनों बढ़ा दिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक CG08 नंबर की दो कारों में सवार करीब सात लोग खुद को आयकर विभाग (आईटी) की टीम बताते हुए रतनाबांधा रोड स्थित एक मशहूर पैथोलॉजी लैब संचालक डॉक्टर के घर जा पहुंचे. घर पहुंचते ही उन लोगों ने बड़ा आधिकारिक अंदाज दिखया और परिवार के सभी सदस्यों से कहा कि हम आईटी टीम हैं. जांच के सिलसिले में आए हैं. किसी को फोन मत कीजिए.
इसके बाद उन्होंने सभी के मोबाइल स्विच ऑफ कराए. और घर में रखे गहनों, जमीन के कागजों और नकद रकम देखने की बात कही. डॉक्टर परिवार ने भी डर और सम्मान के बीच सब कुछ दिखा दिया.
करीब एक से सवा घंटे तक चली यह ‘जांच’ किसी असली छापे जैसी ही लग रही थी. लेकिन अचानक वह सभी लोग बिना कुछ जब्त किए, बिना किसी कागजी कार्यवाही के चुपचाप बाहर निकल गए और अपनी दोनों गाड़ियों में सवार होकर रवाना हो गए.
थोड़ी ही देर में पड़ोसियों और जानकारों से खबर फैली. तो पूरे इलाके में सनसनी मच गई. खबर मिलते ही धमतरी पुलिस मौके पर पहुंची. और पूरे मामले की जांच कर रही है.
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि
क्या वे सच में आईटी टीम के अफसर थे?
या फिर यह कोई सुनियोजित रैकी (जासूसी) या संभावित लूट की साज़िश थी?
फिलहाल पुलिस ने डॉक्टर परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. वही इस घटना ने शहरवासियों में डर और रहस्य दोनों बढ़ा दिए हैं.
क्योंकि सबके जेहन में अब एक ही सवाल गूंज रहा है कि वो लोग कौन थे... और असली आईटी टीम कहां है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



