रायपुर में नशे का जाल, ड्रग्स लेती युवक-युवतियों के वीडियो वायरल पर पुलिस की कार्यवाही, 4 गिरफ्तार, बच गए रसूखदारों के रिश्तेदार!

Drug network in Raipur, police action on video of young men and women taking drugs going viral, 4 arrested, relatives of influential people escape!

रायपुर में नशे का जाल, ड्रग्स लेती युवक-युवतियों के वीडियो वायरल पर पुलिस की कार्यवाही, 4 गिरफ्तार, बच गए रसूखदारों के रिश्तेदार!

रायपुर : सोशल मीडिया पर ड्रग्स का नशा करते युवक-युवतियों के वायरल वीडियो के बाद रायपुर पुलिस ने कार्रवाई की है. लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली अब सवालों के घेरे में आ गई है. वायरल वीडियो में स्पष्ट रुप से ड्रग्स का सेवन करते दिख रहे कुल चार आरोपियों के खिलाफ सिर्फ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करते हुए 2-2 लाख रुपये के बाउंड ओवर नोटिस जारी किए गए हैं.
वायरल वीडियो में कुछ युवकों के साथ रसूखदार नेताओं और प्रतिष्ठित कारोबारियों के रिश्तेदार भी नशा करते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. इससे पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
पुलिस ने इस मामले में एक ड्रग पैडलर को भी गिरफ्तार किया है. लेकिन उसके खिलाफ भी हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार पैडलर रसूखदारों और उनके परिजनों को नशीले पदार्थों की आपूर्ति करता था.
यह पूरी घटना जिस फार्म हाउस में हुई. उसके संचालक के खिलाफ भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. जबकि ऐसे मामलों में आयोजन स्थल के मालिक की भूमिका भी जांच के दायरे में आनी चाहिए थी. इस मामले में शामिल कुछ नाबालिगों की पहचान के बाद उनकी काउंसलिंग कर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. इस मामले में पुलिस ने चंदन सोनकर, रितेश सोनी, शिवम धीवर और तैफीउद्दीन को गिरफ्तार किया है. इन सभी के मोबाइल फोन को जब्त कर फॉरेंसिक जांच की जा रही है.
आरोपी
01 चंदन सोनकर पिता गोपी सोनकर उम्र 27 साल निवासी भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर
02 रितेश सोनी पिता राजू सोनी उम्र 24 साल निवासी ओम विहार थाना टिकरापारा रायपुर
03 शिवम धीवर पिता सुनील धीवर उम्र 21 साल निवासी आमापारा थाना आजाद चौक रायपुर
04 तैफिउद्दीन पिता हमीदउद्दीन उम्र 23 साल निवासाी अफरोज बाडी थाना मौदहापारा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB