महाकुंभ से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हुए पूर्व विधायक बोधराम कंवर, अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव से ने किया जल्द स्वस्थ होने की कामना
Former MLA Bodhram Kanwar was a victim of a road accident while returning from Maha Kumbh, admitted to hospital, Chief Minister Vishnudev prayed for his speedy recovery
रायपुर : कटघोरा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक बोधराम कंवर महाकुंभ से लौटते समय कोरबा के पास सड़क हादसे घायल हो गए उनके साथ दो अन्य लोग भी घायल हो हुए हैं. यह हादसा मोरगा चौकी के पास केंदई गांव के नजदीक हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक कटघोरा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक बोधराम कंवर महाकुंभ से लौटते समय सुबह 3 बजे समय कोरबा जिला के मोरगा चौकी के केंदई गांव के पास पूर्व विधायक बोधराम कंवर समेत 3 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद घायल पूर्व विधायक के साथ अन्य घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है.
प्रयागराज से लौटते समय रात के करीब 3 बजे केंदई गांव के पास उनकी थार गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई. इस दौरान उनकी गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे. जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं. हादसे के बाद विधायक समेत सभी घायलों को कटघोरा के हरी कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और बड़े नेता भी पूर्व विधायक का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे. बता दें कि बोधराम कंवर छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं और उन्होंने सात बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कटघोरा के पूर्व विधायक श्री बोधराम कंवर जी के वाहन के महाकुंभ से लौटते समय कोरबा के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से उनके एवं दो अन्य लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रभु श्रीराम से श्री बोधराम कंवर जी सहित दो अन्य लोगों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



