सोसाइटी में कमी और बाजार में दोगुने दाम पर दे रहे खाद, पूर्व विधायक ने घेरा सांसद कार्यालय, दुकानों में 2000 में मिल रहा 1300 वाला डीएपी
Fertilizers are being sold at double the price in the market and in the society, former MLA surrounded the MP office, DAP worth Rs. 1300 is being sold at Rs. 2000 in the shops
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के सोसाइटी में खाद की कमी बनी हुई है और खुले बाजार में किसानों को तकरीबन दोगुने दाम पर खाद लेने की मजबूरी हो रही है. इस मामले को लेकर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक छन्नी साहू ने आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय किसानों के साथ सांसद कार्यालय का घेराव किया। हाथों में खाद की खाली बोरियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती हुए पूर्व विधायक सांसद संतोष पांडे के कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने आक्रोश जताते हुए ज्ञापन के माध्यम से सेवा सहकारी समितियां में किसानों के लिए खाद शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की.
सांसद कार्यालय का घेराव करने पहुंची पूर्व विधायक छन्नी साहू ने कहा कि खेती – किसानी के समय किसानों को सोसाइटी में खाद नहीं मिल रहा है और खुले मार्केट में खाद मिल भी जाए तो इसके लिए दोगुने दाम किसानों को देने पड़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि 1300 रुपये में मिलने वाला डीएपी बाजार में 2 हजार और 266 रुपए में मिलने वाला यूरिया खाद 800 रुपये में बेचा जा रहा है. खाद में खुलकर कालाबाजारी हो रही है और सरकार मौन है. सरकार को किसने की चिंता नहीं है. अधिकारी और प्रशासन के मिलीभगत से व्यापारियों को खाद उपलब्ध हो रहे हैं.
उन्होंने बताया कि छुरिया क्षेत्र के कल्लू बंजारी के एक किसान ने मजबूरी में बाजार से यूरिया खाद 8 सौ रुपये में खरीदा और इसके लिए उसे अपने पत्नी के जेवर गिरवी रखने पड़े। उन्होंने कहा कि यह सरकार के लिए दुर्भाग्य की बात है.
सांसद कार्यालय का घेराव करने पहुंची पूर्व विधायक छन्नी साहू ने यहां संसद की अनुपस्थिति में उनके पीए को संसद के नाम ज्ञापन देकर खाद की कालाबाजारी रोकने और जल्द ही किसानों के लिए समिति में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है. वही 8 दिन के भीतर खाद उपलब्ध नहीं होने पर किसानों के साथ वृहद आंदोलन करने की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



