हेड कांस्टेबल ने साथियों के साथ मिलकर वकील और उसके बेटे को पीटा, कार मोड़ने के दौरान विवाद, पत्नी से भी अभद्रता, प्रधान आरक्षक सस्पेंड
Head constable, along with colleagues, assaulted a lawyer and his son, following a dispute while turning a car, and also treated his wife rudely. Head constable suspended.
अंबिकापुर : सरगुजा जिले में पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा है. हेड कांस्टेबल द्वारा की गई पिटाई से घायल अधिवक्ता ने एसपी के नाम एएसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मी और उसके सहयोगियों पर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही अधिवक्ताओं ने फैसला लिया है कि मारपीट करने वाले पुलिस जवान और उसके सहयोगियों की किसी भी मामले में पैरवी नहीं की जाएगी. वहीं मामले में SP ने एक्शन लेते हुए हेड कांस्टेबल संतोष कश्यप को लाइन अटैच कर दिया है. यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है.
फुंदुरडिहारी निवासी अधिवक्ता राजेश तिवारी ने आरोप लगाया कि गाड़ी मोड़ने की बात को लेकर उनके बेटे के साथ प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप ने विवाद किया. विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई. इस बीच जब अधिवक्ता राजेश तिवारी और उनकी पत्नी संध्या तिवारी बीच-बचाव करने पहुंचे. तो पुलिसकर्मी संतोष कश्यप, उसके भाई और सहयोगियों ने उनकी भी पिटाई कर दी. जिससे अधिवक्ता राजेश तिवारी का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया.
पेशे से अधिवक्ता और ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा. वहीं इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की और फैसला लिया कि मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी और उसके भाई समेत सहयोगियों की किसी भी अधिवक्ता के द्वारा पैरवी नहीं की जाएगी. साथ ही अधिवक्ताओं ने कहा कि जनता की रक्षा करने वाले रक्षक ही अब भक्षक बनते जा रहे हैं. ऐसे में बेहतर कानून व्यवस्था की बात करने वाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
इधर मामले की शिकायत के बाद सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप को लाइन अटैच कर दिया है. और मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



