रायपुर में अवैध शराब, गुप्त चैम्बर में मिला गांजा और नाइट्रोसन टेबलेट, ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर चोरी, 3 मामलों में तीन महिलाएं गिरफ्तार
Illegal liquor in Raipur, marijuana and Nitroson tablets found in a secret chamber, theft in a jewellery shop by posing as a customer, three women arrested in three cases.
गुप्त चैम्बर में महिला ने छिपा रखा था गांजा और नाइट्रोसन टेबलेट
रायपुर ग्रामीण) : रायपुर पुलिस (ग्रामीण) द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से गांजा, प्रतिबंधित टेबलेट, नकदी सहित करीब 41.75 लाख रुपए की सामग्री जब्त की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला के पास से 73 किलोग्राम गांजा, 790 नग प्रतिबंधित नाइट्रोसन टेबलेट, तीन बटनदार चाकू, 1.87 लाख रुपए नकद, छह मोबाइल फोन और एक टैब बरामद किया गया है.
पुलिस ने महिला आरोपी के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 41/26 के तहत धारा 20(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है.
28 जनवरी को पुलिस को खबर मिली थी कि वार्ड क्रमांक-22, सासाहोली स्थित अटल निवास में एक महिला अपने घर से मादक पदार्थ और प्रतिबंधित टेबलेट की बिक्री कर रही है. खबर की पुष्टि के बाद नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी.
तलाशी के दौरान मकान के भीतर बने विशेष गुप्त चैम्बर से गांजा, टेबलेट, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई. पूछताछ में महिला ने अपना नाम मधु मिश्रा बताया और मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्तता कबूल की.
आरोपिय
मधु मिश्रा पति परस मिश्रा उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 22, शमशान घाट के पास, अटल निवास, सासाहोली, थाना तिल्दा नेवरा, रायपुर (ग्रामीण)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर चोरी, ओडिसा की महिला गिरफ्तार
रायपुर : सदर बाजार स्थित भोरावत एंड संस ज्वेलरी दुकान से सोने की चैन चोरी करने वाली ओडिसा की अंतर्राज्यीय महिला आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.। आरोपी महिला ग्राहक बनकर दुकान में आई थी और बातचीत में सेल्समेन को उलझाकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक दुकान संचालक प्रिंस जैन ने 15 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर करीब 3 बजे एक महिला ज्वेलरी देखने के बहाने दुकान में आई। इस दौरान उसने सेल्समेन संगीता धाकड़ को बातचीत में उलझाया और मौका पाकर एक सोने की चैन चोरी कर ली.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई. टीम ने दुकान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, कर्मचारियों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई.
जांच के दौरान महिला आरोपी की पहचान निशा गुप्ता के रुप में हुई. जो काटाभांजी, जिला बलांगीर (ओडिसा) की निवासी है. पुलिस टीम ने आरोपी महिला को उड़ीसा के काटाभांजी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिला ने चोरी की घटना को कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक सोने की चैन, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है. बरामद कर लिया है. आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 16/26, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है.
आरोपिया
निशा गुप्ता पति बिकास गुप्ता उम्र 42 साल निवासी शास्त्री चौक, काटाभांजी, जिला बलांगीर (ओडिसा)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
देशी शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार
रायपुर : रायपुर जिले में पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देशानुसार वेस्ट जोन क्षेत्र में आपराधिक तत्वों एवं संदिग्ध लोगों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत वेस्ट जोन अंतर्गत थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के अपराधियों की चेकिंग, तस्दीक एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे.
पुलिस टीम ने थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के कई संवेदनशील इलाकों में बंधवा पारा, भाठागांव एवं बीएसयूपी कॉलोनी में पैदल भ्रमण करते हुए संदिग्ध लोगों, असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की जांच की. इस दौरान क्षेत्र में मौजूद लोगों की पहचान, दस्तावेजों की जांच एवं आपराधिक पृष्ठभूमि की तस्दीक की गई. जिससे अपराधियों में हड़कंप की हालत देखने को मिली. अभियान के दौरान थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब के कारोबार पर भी कार्रवाई की गई. पुलिस ने भाठागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी से अवैध रुप से 48 पौवा देशी शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनीता अहिरवार पति आनंद अहिरवार, उम्र 38 वर्ष, निवासी भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी के रुप में हुई है.
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देशी शराब को जब्त कर उसके खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 40/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत जुर्म दर्ज किया गया है. आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
आरोपिया
सुनीता अहिरवार पति आनंद अहिरवार उम्र 38 साल निवासी भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



