भिलाई में फ्री ब्लड टेस्ट, एक्स-रे ही नहीं अब 1 रुपये में डायलिसिस सेवा का भी विधायक रिकेश ने किया शुभारंभ, स्वर्ग रथ को दिखाई झंडी
MLA Rakesh inaugurated free blood tests and X-rays in Bhilai and also launched dialysis services for Rs 1. He flagged off the Swarga Rath.
दुर्ग/भिलाई नगर : मकर संक्रांति के मौके पर भिलाई नगर विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक और स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत की. अब क्षेत्र के जरुरतमंद लोग विधायक कार्यालय के जरिए सिर्फ 1 रुपये में एक्स-रे करवा सकेंगे. इससे पहले यहां फ्री ब्लड टेस्ट, फिल्टर्ड वाटर, हेलमेट बैंक और श्री राम रसोई जैसी कई सुविधाएँ संचालित हो रही हैं.
श्वेताम्बर जैन मंदिर के सामने, जीरो रोड शांति नगर स्थित विधायक कार्यालय में जरुरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत की गई है. अब यहां आने वाले लोग फ्री ब्लड टेस्ट की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. वहीं सिर्फ 1 रुपये का टोकन लेकर एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.
इस पहल को कामयाब बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र की कई पैथोलॉजी लैब और निजी अस्पतालों के साथ एग्रीमेंट किया गया है. ताकि आम नागरिकों को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल सकें.
समाजसेवी अग्रवाल परिवार द्वारा वैशाली नगर भिलाई के सेवार्थ विधायक रिकेश सेन की अपील पर अंतिम संस्कार के लिए स्वर्ग रथ वाहन भेंट किया गया. जिसका लाभ भिलाईवासी वैशाली नगर विधायक कार्यालय में सूचना देकर ले सकेंगे. अब भिलाई के प्रमुख मुक्तिधामों के लिए यह वाहन उपलब्ध रहेगा. यह वाहन सिर्फ भिलाई के राम नगर, रिसाली, दुर्ग मुक्तिधाम, छावनी मुक्तिधाम के लिए उपलब्धता के आधार पर जरुरतमंद तक पहुंचेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



