गुढ़ियारी में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस के साथ आरोपी छोटा भाऊ को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Major police action against illegal weapons in Gudhiyari; accused Chhota Bhau arrested with country-made pistol and live cartridges and sent to jail.
रायपुर : पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर (भा पु से) द्वारा नार्थ जोन के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध तरीके से पिस्टल और कट्टा रखकर घुमने वालों और इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने और कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुढ़ियारी पुलिस की टीम को खबर मिली कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत गोंदवारा अंडर ब्रिज़ के निचे एक व्यक्ति अपने पास देशी कट्टा रखा है. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया.
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रोहित उके प्रेम नगर गुड़ियारी रायपुर का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा रोहित की तलाशी लेने पर उसके पास एक नग देशी कट्टा और 3 नग जिंदा कारतूस रखा होना पाया गया. जिसके बारे में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी तरह का कोई दस्तावेज पेश नहीं करने पर आरोपी रोहित उईके के कब्जे से 1 नग देशी कट्टा और 3 नग जिन्दा कारतूस जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अप क्र 175/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का जुर्म दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया,
गिरफ्तार आरोपी
रोहित ऊईके उर्फ छोटा भाऊ पिता राजकुमार ऊईके उम्र 26 साल निवासी प्रेम नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



