रायपुर में गणपति दर्शन को निकले श्रद्धालुओं पर पुलिस लाठीचार्ज निंदनीय, गृह मंत्री विजय शर्मा के इस्तीफे की मांग तेज, जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्यवाही

Police lathicharge on devotees who had come to visit Ganpati in Raipur is condemnable, demand for resignation of Home Minister Vijay Sharma intensifies, strict action should be taken against those responsible

रायपुर में गणपति दर्शन को निकले श्रद्धालुओं पर पुलिस लाठीचार्ज निंदनीय, गृह मंत्री विजय शर्मा के इस्तीफे की मांग तेज, जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्यवाही

रायपुर : राजधानी रायपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। गणपति के पवित्र दर्शन के लिए घरों से निकले श्रद्धालुओं के समूह पर पुलिस ने अचानक लाठीचार्ज कर दिया. इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक गणपति प्रतिमा के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं में बड़ी तादाद में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल थे. भीड़ के बीच अचानक पुलिस ने बल प्रयोग किया और लाठियां भांज दीं. इस अप्रत्याशित कार्रवाई से कई लोग घायल हो गए और भगदड़ मच गई.
लाखे नगर में गणपति दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर लाठी चार्ज की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लाखे नगर चौक में स्थापित गणपति दर्शन करने परिवार के साथ आये बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया परिवार के महिलाओं, बच्चों के साथ मारपीट किया गया. भाजपा जो खुद को हिन्दुओं का ठेकेदार बताती है. उन्हीं के सरकार में गणपति का दर्शन करने गए हिन्दुओं को आधी रात को लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. कांग्रेस मांग करती है कि श्रद्धालुओं के ऊपर लाठी चार्ज करने वाले जिम्मेदार अधिकारी एवं शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए.
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद आम जनता अपने तीज-त्यौहार उत्सव को शांति से मना नहीं पा रही है. उन्मादी और अराजक तत्व बेवजह तनाव पैदा कर तीज त्यौहार उत्सव में खलल पैदा कर रहे हैं. गृह मंत्री विजय शर्मा शांति बनाए रखने में असफल साबित हो गए हैं. शांति भंग करने वालों को भाजपा सरकार का खुला समर्थन है. लाखे नगर में हुए लाठीचार्ज के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा जिम्मेदार है.
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार धार्मिक स्थलों पर उन्मादी तत्वों के द्वारा उपद्रव किया जा रहा है. पुलिस प्रशासन मौन होकर तमाशा देख रही है. लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सबको है. उचित स्थान पर विरोध दर्ज करना चाहिए. जिससे आम जनता के मन में डर उत्पन्न ना हो. जिस तरह से हो-हंगामा होता है उससे शांति भंग होती है. माहौल खराब होता है. एक दूसरे के प्रति नफरत बढ़ती है. हिंसा होती है, आम लोगों में डर पैदा होता है, यह शांत छत्तीसगढ़ के लिए उचित नहीं है. सरकार यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शांति भंग करता है उस पर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो.
स्थानीय लोगों ने इस घटना को अपराधिक और निंदनीय व्यवहार बताया. उनका कहना है कि धार्मिक आस्था के मौके पर श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज करना उनके संवैधानिक और धार्मिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है.
घटना के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं. राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि गृह मंत्री अपने पद से इस्तीफा दें और इस अमानवीय कार्यवाही की पूरी जिम्मेदारी लें.
लोगों का कहना है कि आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए. धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t