सोलर कंपनी नहीं दे रही किसानों को रास्ता, ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल, SDM ने जारी किया आदेश, 10 दिन बाद भी नहीं हुआ एक्शन

Solar companies are not providing access for farmers, sparking anger among villagers. SDM issues order, but no action taken even after 10 days.

सोलर कंपनी नहीं दे रही किसानों को रास्ता, ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल, SDM ने जारी किया आदेश, 10 दिन बाद भी नहीं हुआ एक्शन

मुंगेली : मुंगेली जिले के संबलपुर स्थित सोलर कंपनी एमपलस हेलियोस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किसानों के लिए पहले 3 मीटर रास्ता छोड़ा गया था. जिसकी कार्यवाही के बाद उक्त रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया गया था. रास्ता नहीं मिलने की वजह से खेती के काम में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. जिसके चलते किसान बार बार राजस्व विभाग में शिकायत कर रहे थे. कृषि कार्य में हो रहे दिक्कतों के कारण यह आदेश जारी किया गया है कि 3 मीटर रास्ता उपलब्ध कराया जाए.
इस बारे में मुंगेली जिले के अनुविभागीय दंडाधिकारी मुंगेली ने यह आदेश जारी किया है और तहसीलदार नायब तहसीलदार और टी आई कोतवाली मुंगेली को साफ निर्देश जारी किया गया है कि प्रभावित किसानों को उनके खेत तक पहुंचने के लिए 3 मीटर रास्ता उपलब्ध कराते हुए इस कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें. साथ ही आदेश की अवहेलना के लिए संबंधित कंपनी पर कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें.
बताते चलें कि 10 दिन से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी इस पूरे मामले में अब तक कार्यवाही नहीं हो पाई है. अब देखने वाली बात यह है कि क्या पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या एक्शन लेते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t