बोरियाखुर्द एवं डुंडा में 10 एकड़ जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

The biggest action till date against illegal plotting and illegal construction on 10 acres of land in Boriyakhurd and Dunda

बोरियाखुर्द एवं डुंडा में 10 एकड़ जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर बोरियाखूर्द एवं डुण्डा में हो रही अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण पर रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा कार्यवाही की गई है.
यह कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रायपुर नंदकु मार चौबे, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता दव्य सुशील अहीर, योगेश यदु, उप अभियंता रविप्रभात साहू जोन-10 उड़नदस्ता प्रभारी जितेन्द्र कौशिक, सेन्ट्रल उड़नदस्ता प्रभारी मोहम्मद तसव्वर अली और रायपुर जिला, पुलिस प्रशासन बल की मौजूदगी में कांदुल रोड जगदम्बा विहार के पास करीब 10 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई. जिसमें अवैध बाउण्ड्रीवाल को हटाने और मार्ग विच्छेदन की कार्यवाही की गयी है.
इसी तरह डूण्डा दुर्गा विहार के पीछे करीब 6 एकड़ भूमि पर की गयी अवैध प्लाटिंग पर मार्ग विच्छेदन की कार्यवाही की गयी है. न्यू संतोषी नगर बोरियाखूर्द में रायपुर नगर निगम से बिना अनुमति के किये गये 16 अवैध भवनों के निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की गयी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB