बाइक चोरी कर जंगल में छुपाया, मैनपुर पुलिस ने 5 दिनों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल और नगद रकम किया बरामद

The bike was stolen and hidden in the forest. Within 5 days, Mainpur police arrested the accused and recovered the motorcycle and cash.

बाइक चोरी कर जंगल में छुपाया, मैनपुर पुलिस ने 5 दिनों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल और नगद रकम किया बरामद

गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले के थाना मैनपुर अंतर्गत मोटरसाइकिल चोर को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है. साथ ही चोर से मोटरसाइकिल और नगदी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में भी कामयाबी हासिल की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 नवम्बर 2025 को धर्मेन्द्र कुमार मरकाम ने रात भादूराम के किराना दुकान के बाजू में अपनी मोटर सायकल खड़ा किया. जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया. इस मामले में पुलिस ने पतासाजी के दौरान अनावेदक देवशरण द्वारा मोटर सायकल नम्बर CG23 P 0769 कीमत 55000/- रुपये को चोरी कर गांव के जंगल में छुपाकर रखना पाया गया.
जिसे पुलिस द्वारा मौके पर जप्ती करते हुए वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी देवशरण पिता सुखुराम कमार उम्र 32 साल सकिन फारसिया थाना नगरी जिला धमतरी छ.ग. के खिलाफ धारा 170 बी.एन.एस.एस के तहत गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
1) देवशरण पिता सुखुराम कमार उम्र 32 साल साकिन फरसिया थाना नगरी जिला धमतरी छ.ग.
जप्त सामग्री
1) मोटर सायकल नम्बर CG23 P 0769 कीमत 55000/- रुपये
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t