नदी में मिली छह दिन से लापता कारोबारी की लाश, परिजन हैरान, आत्महत्या की आशंका, कत्ल या खुदकुशी की जांच में जुटी पुलिस

The body of a businessman missing for six days was found in the river, the family is shocked, suicide is suspected, police is investigating whether it was murder or suicide

नदी में मिली छह दिन से लापता कारोबारी की लाश, परिजन हैरान, आत्महत्या की आशंका, कत्ल या खुदकुशी की जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा जिले में छह दिन से लापता कारोबारी की हसदेव नदी में लाश मिली. नदी के ऊपर पुल में कुछ दिनों पहले लावारिस हालत में बाइक और चप्पल मिले थे. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवारी बाजार निवासी दीपक राठौर पिछले छह दिनों से लापता था. दीपक राठौर फेरी लगाकर और गांव-गांव या फिर बाजार में जाकर गैस चूल्हा रिपेयरिंग का काम और खरीदी बिक्री का कारोबार करता था.
बताया जा रहा है कि 25 तारीख की सुबह घर से रोज की तरह काम करने के लिए निकला था. लेकिन वह घर वापस नहीं आया. इसके बाद परिजनों ने इसकी खबर दीपका थाना पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही शुरु की. जहां परिजनों ने अपने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों के यहां उसकी खोज भी शुरु की. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.
बता दें कि कुछ दिन पहले जिले के सरहदी क्षेत्र एवं मोरगा चौकी के अंतर्गत अंबिकापुर-चोटिया एनएच-130 मार्ग पर केंद्ई के पास स्थित हसदेव नदी पुराने पुल पर लावारिस हालत में एक बाइक मिली. यह बाइक लापता दीपक राठौर का होने की पुष्टि हुई.
29 मार्च को शाम करीब 6 बजे ग्राम नवापारा निवासी इरफान खान और उसका साथी पंच समारु लाल नदी की तरफ घूमने गये थे कि उन्हें पुल के ऊपर नीले रंग की एक मोटरसाइकिल प्लैटिना नम्बर CG12 BM 7539 नजर आई.
बाइक में गैस चूल्हा बनाने के औजार और अन्य सामान बंधा हुआ था. जैसे किसी फेरीवाले की गाड़ी हो. सड़क पर पानी का बाटल और एक जोड़ी जूता, मोजा पास में पड़ा देखा गया. आस पास किसी का अता-पता नहीं था. काफी देर तक आसपास उक्त बाइक वाले के बारे में जानने की कोशिश की गई.
लेकिन सूने इलाके में कोई नजर नहीं आया. इसकी जानकारी मोरगा चौकी पुलिस को खबर दी गई. इस बीच चोटिया टोल प्लाजा के सीसीटीवी को देखने पर उक्त बाइक में वह व्यक्ति 26 मार्च को दोपहर 3:12 बजे अंबिकापुर की तरफ अपने मोटरसाइकिल से जाते हुए दिखा है. इसके बाद उसका कुछ पता नही चल सका.
मंगलवार की सुबह ग्रामीण जब नदी की तरफ गए. इस दौरान लाश पर नजर पड़ी और इसकी खबर पुलिस को दी गई. जहां मौके पर पहुंचे जांच शुरु की गई और उनके परिजनों को बुलाया गया. जहां उन्होंने पहचान की.
दीपक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया. यह परिजनों के भी समझ से परे है. उसके तीन बच्चे और एक पत्नी है. मूलत UP का रहने वाला था. मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है. वही प्रथम दृष्टि आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI