बुढ़ापे का सहारा मानकर जिसे पाला, उसी ने बूढ़ी मां को लात-घूंसों से मारकर किया घायल, तड़प-तड़पकर मौत, आरोपी बेटा सुंदर साय गिरफ्तार

The person who was raised as a support in old age, injured the old woman by kicking and punching her, she died in agony, accused son Sundar Sai arrested

बुढ़ापे का सहारा मानकर जिसे पाला, उसी ने बूढ़ी मां को लात-घूंसों से मारकर किया घायल, तड़प-तड़पकर मौत, आरोपी बेटा सुंदर साय गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में एक बेटे ने अपनी ही मां की पिटाई कर दी. जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.
मिली जानकारी के मुताबिक सन्ना थाना क्षेत्र के महुआ कापुटोली गांव सुलेंद्र राम उम्र 27 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 21 अक्टूबर को जब खेत में घास काट रहा था. तभी उसे झगड़े की आवाज सुनाई दी. जब वह घर लौटा तो गांव की एक लड़की ने बताया कि सुंदर साय अपनी मां गेंदी बाई उम्र 60 साल के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-मुक्कों से मारपीट कर रहा है.
जब गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि गेंदी बाई के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं. उन्हें सन्ना अस्पताल ले जाया गया. जहां से जशपुर जिला अस्पताल और बाद में रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया.रायपुर से इलाज के लिए अंबिकापुर ले जाते वक़्त रास्ते में गेंदी बाई की मौत हो गई.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण चोट बताया गया. इसके आधार पर सन्ना थाना पुलिस ने आरोपी सुंदर साय उम्र 21 साल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की. आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया..पुख्ता सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि महुआ कापुटोली गांव में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे द्वारा मां के साथ की गई. मारपीट के कारण उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
ग्रामीणों का कहना है कि गेंदी बाई एक सरल और मिलनसार महिला थीं. जिनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. उन्होंने कहा कि सुंदर साय अक्सर शराब के नशे में मां से झगड़ा करता था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t