ट्रेन हादसे में 8 लोगो की मौत, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 10 लाख, हेल्पलाइन नंबर जारी, विधायक अटल श्रीवास्तव पहुंचे अस्पताल
Eight people died in a train accident; families of the deceased will receive 10 lakh rupees; helpline number released; MLA Atal Shrivastava arrives at the hospital.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के लालखदान स्टेशन के पास करीब 4 बजे रेल हादसा हो गया. हादसे में लोको पायलट विद्या राज की मौत हो गई. वहीं गार्ड शैलेष यादव घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. बिलासपुर कलेक्टर ने लोको पायलट समेत 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है. जबकि 25 से 30 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा पैसेंजर ट्रेन नंबर 68733 का एक डिब्बा पीछे से आई मालगाड़ी से टकरा गई. जिससे ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. रेलवे ने हादसे में प्रभावित लोगों के लिए मुआवजा का एलान किया. मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रुप से घायल लोगों को 5 लाख और सामान्य रुप से घायल लोहों को 1 लाख रुपए की मदद की जाएगी.
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह और विस्तृत घटनाक्रम की जांच चल रही है. संबंधित टीम घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है. रेस्क्यू टीमों ने अब तक कई यात्रियों को सुरक्षित निकाला. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों की मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. बिलासपुर: 7777857335, 7869953330, जांजगीर, चांपा: 8085956528, कोरबा: 7869953330, रायगढ़: 9752485600, पेंड्रा रोड: 8294730162। इन हेल्पलाइन नंबरों पर हादसे से जुड़ी जानकारी, यात्रियों की हालत और ट्रेनों की आवाजाही से संबंधित अपडेट मिलेंगे. इस ट्रेन में सबसे ज्यादा कोरबा, जांजगीर और बिलासपुर के यात्री सफर कर रहे थे. महिलाओं के लिए रिजर्व कोच में ज्यादा नुकसान हुआ है.
हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया. कई ट्रेनों को रद्द या रुट डायवर्ट कर दिया गया. ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को नुकसान पहुंचा है, जिससे बहाली में समय लग सकता है. यह हादसा बिलासपुर-कटनी सेक्शन में हुआ, जो व्यस्त रेल मार्ग है.
मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि इस हादसे में मृतक के परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक मदद मिलेगी. घायलों को ₹50 हज़ार की सहायता राशि दी जाएगी.
हादसा की खबर मिलते ही कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल राहत एवं सहायता के लिए साथियों के साथ प्रमुख रूप से राजेंद्र शुक्ला प्रमोद नायक अभय नारायण राय जितेंद्र पांडे शिवबालक कौशिक सुरेश ठाकुर मौके पर पहुंचे कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने रेलवे के सिग्नलिंग सिस्टम पर गंभीर चूक की तरफ ध्यान दिलाया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की.
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ‘बिलासपुर के लाल खदान रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के टकराने की भीषण दुर्घटना का पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ. मिली जानकारियों के अनुसार इस हादसे में 10 यात्रियों की अकाल मृत्यु की आशंका जताई जा रही है और कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा उनके परिजनों को संबल प्रदान करें. शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि इस भीषण दुर्घटना में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था करते हुए, इस लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें. ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
कांग्रेस ने कहा कि रेल मंत्रालय कहता है कि एक ही ट्रैक में दो से तीन गाड़ियों का परिचालन होता है और एक निश्चित दूरी पर गाड़ियां रुक जाती है. लेकिन इस हादसे ने साबित कर दिया कि सरकार की सारे सिस्टम फेल हैं. पैसेंजर अपनी जान को जोखिम में रख कर सफ़र करे. कांग्रेस रेल प्रशासन से मांग करती है कि मृतको के परिजनों को एक -एक करोड़ की मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को रेल विभाग में नियमित नौकरी और गम्भीर घायल लोगो को कम से कम 50-50 लाख की सहायता और सामान्य घायल लोगो को 5 -5 लाख की मदद दी जाए.
शाम 7 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 द्वारा शहीद विनोद चौबे प्रतिमा के पास केंडल जलाकर मृत लोगो को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की. इस मौके पर केंडल जलाने और शोक सभा में पूर्व महापौर रामशरण यादव, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप,प्रवक्ता ऋषि पांण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजू यादव,पूर्व पार्षद रमाशंकर बघेल ,पूर्व पार्षद स्वर्णा शुक्ला, शेख नजरुद्दीन, प्रदेश सचिव महेश दुबे टाटा,आशुतोष शर्मा,अयाज़ खान,अहमद असद,रवि गेडाम,रमजान गौरी,कृष्ण मुरारी बाजपेयी,रितेश मसीह,वकार खान,वसीम बख्स,अखलाक खान,कमल गुप्ता आदि मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
इस हादसे में पैसेंजर ट्रेन का लोको पायलट इंजन में फंस गया था. जिसे कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया. डिब्बों में फंसे कई यात्रियों को गैस कटर से दरवाज़े काटकर और सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला गया.
घायलों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल और अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर रुप से घायल कई लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है. रेलवे की एक मेडिकल टीम और एनडीआरएफ की एक यूनिट भी घटनास्थल पर तैनात है.
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश संयोजक मनीष सिंह ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत गौतरा स्टेशन के पास मंगलवार को मेमू ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में कई यात्रियों की मौत और घायल होने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया. उन्होंने मृतक यात्रियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.
उन्होंने कहा कि "रेल दुर्घटना की ज़िम्मेदारी तय की जानी चाहिए और इसके वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए। ऐसी घटनाएँ रेलवे प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं."
उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग किया कि पीड़ितों को फौरन मुआवजा दिया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. "गौतारा स्टेशन के पास हुई यह हादसा तकनीकी खामी या मानवीय भूल का नतीजा है. अब यह साफ हो जाना चाहिए कि दोष व्यवस्था का है या व्यक्तियों का। जवाबदेही तय होनी चाहिए।"
पिछले कुछ समय से रेलवे की प्राथमिकता यात्री सुविधा से हटकर कोयला और माल परिवहन की तरफ बढ़ रही है. उन्होंने कहा, "अगर रेलवे आज किसी चीज़ में रिकॉर्ड बना रहा है, तो वह सुरक्षा का नहीं, दुर्घटनाओं का रिकॉर्ड है." उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से रेल सुरक्षा की व्यावहारिक समीक्षा कर हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



