महिला के तानों से परेशान झोलाछाप डॉक्टर ने कर दी पति-पत्नी की हत्या, खून से सने कपड़े बदलने पहुंचा घर, लोकेशन से फंसा, आरोपी राकेश गिरफ्तार
The quack doctor, upset with the woman's taunts, killed the husband and wife, came home to change his blood-stained clothes, got trapped by the location, accused Rakesh arrested
रायपुर/अभनपुर/बिरोदा : राजधानी रायपुर के अभनपुर में बीते दिनों दंपत्ति हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पति-पत्नी की हत्या कर करने वाला गांव का ही राकेश कुमार बारले है., जो पेशे से झोलाछाप डॉक्टर है और दवाई दुकान संचालित करता है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिरोदा का है।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ईश्वर साहू निवासी ग्राम बिरोदा थाना अभनपुर रायपुर ने 16 जुलाई 2025 को थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव के गोडपारा बिरोदा निवासी भुखन ध्रुव अपने घर के कमरे के खाट पर और उसकी पत्नी रुखमणी ध्रुव शयन कक्ष के दरवाजा के पास मृत हालत में पडे हैं. दोनों के गले में गंभीर चोट थी और शव लहु लुहान था. दोनों के चोट को देखने से मालूम हो रहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी धारदार हथियार से हत्या करने के नियत से जानलेवा चोट पहुंचाकर गला रेतकर दोनों की हत्या कर दिया गया था,
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 265/25 धारा 103 बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया. पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घटना स्थल को सुरक्षित कराया. हत्या के सभी पहलुओं का बारिकी से निरीक्षण व जांच करते हुये फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद लेकर प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से पूछताछ करना शुरु किया.
टीम के सदस्यों द्वारा मृतक बुजुर्ग दंपत्ति के परिवार के अन्य सदस्यों, रिश्तेदारों, उनके घर आने-जाने वाले व्यक्तियों सहित आसपास के लोगों सहित करीब 200 से ज्यादा लोगों का अलग-अलग बयान लेकर बारीकी से पूछताछ किया गया. सैकड़ो मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही अभनपुर से लेकर सरहदी जिलों के थाना क्षेत्रों में लगे सैकड़ो सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगाला गया. और मुखबीर लगाये गये. गांव में जांच टीमों द्वारा लगातार 5 दिन कैम्प करते हुये लास्ट सीन स्थापित करने के अहम बिंदु पर लगातार काम किया जा रहा था.
गहन पूछताछ के दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी मिली कि घटना के दिन एक डॉक्टर को शाम को करीब 6 बजे मृतक बुजुर्ग दंपत्ति के घर से बाहर आते देखा गया गया था. टीम के सदस्यों द्वारा डॉक्टर के बारे में जानकारी हासिल करने पर डॉक्टर को जिला धमतरी के ग्राम कोड़ापारा निवासी राकेश कुमार बघेल के रूप में चिन्हांकित किया गया.
टीम के सदस्यों द्वारा डॉ. राकेश कुमार बारले की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया. पूछताछ करने पर राकेश कुमार बारले द्वारा किसी भी तरह से खुद को घटना में शामिल नहीं होना बताकर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करता रहा. मिले सबूतों के आधार पर कड़ाई और गहन पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या की उक्त घटना को अंजाम देना कबूल किया.
पूछताछ में आरोपी राकेश कुमार बारले ने बताया कि वह पेशे से झोलाछाप डॉक्टर है. वह करीब 2 साल पहले ग्राम बिरोदा अभनपुर में आर.के.मेडिकल के नाम से दवाई दुकान खोलकर दवाई बिक्री करने के साथ ही लोगों का इलाज भी करता है. इसी दौरान करीब 1 महिना पहले मृतिका रुखमणी ध्रुव अपने हाथ दर्द का इलाज कराने आरोपी राकेश कुमार बारले के पास आयी थी. आरोपी ने इलाज करने और दवाई देने पर मृतिका का हाथ दर्द ठीक नहीं हो रहा था. और इलाज के दौरान मृतिका आरोपी को लगातार पैसे देती थी.
लगातार इलाज के दौरान भी मृतिका का हाथ दर्द ठीक नहीं होने पर मृतिका रुखमणी आरोपी राकेश कुमार बारले से विवाद व झगड़ा करते हुए तुम दूसरे गांव से आकर इलाज के नाम पर मुझे और गांव के दुसरे लोगों को बेवकूफ बनाकर ज्यादा पैसे ले रहो हो बोलने के साथ ही आरोपी को लगातार ताना मारती थी और गांव के लोगों से आरोपी की बुराई भी करती थी.
इसके अलावा आरोपी राकेश कुमार मृतक भूखन ध्रुव की ग्राम बिरोदा अभनपुर स्थित जमीन का सौदा रायपुर के एक व्यक्ति से कराया था. जिस पर आरोपी द्वारा व्यक्ति से 10,000/- रुपये बयाना लेकर आरोपी द्वारा मृतक भूखन ध्रुव को दिया गया था. लेकिन कुछ दिनों बाद मृतक भूखन ध्रुव अपनी जमीन को बिक्री करने से मना कर दिया और उस व्यक्ति का 10,000/- रुपये बयाना भी वापस नहीं कर रहा था. जिससे आरोपी परेशान रहता था.
दिनांक घटना को मृतक भूखन ध्रुव आरोपी के दवाई दुकान में जाकर अपना बी.पी. चेक कराया और कुछ दवाई लिया और उसे अपने घर आकर उसका और अपनी पत्नी रुखमणी ध्रुव का भी इलाज करने कहा. जिस पर आरोपी शाम को करीब 6 बजे मृतक के घर गया, मृतिका रुखमणी ध्रुव आरोपी को अपने घर में देखते ही उसे ताना मारते हुए इसे इलाज करना नहीं आता है. इसे क्यों बुलाये हो. कहने लगी..
मृतक भूखन ध्रुव हाईड्रोसील बीमारी से ग्रसित था. जिसका इलाज करने के लिए आरोपी उसके घर के कमरे में रखे खाट में उसे लेटाया और उसकी पत्नी को पानी गर्म कर लाने को कहा., जिससे वह किचन में चली गयी. आरोपी राकेश कुमार बारले पूर्व में हुई बातों और मौके की बातों को लेकर गुस्से में आकर खाट में लेटे हालत में भूखन ध्रुव क़ो अपने पास रखे चाकू से उसके गले और छाती में वार किया. रुखमणी ध्रुव किचन से गर्म पानी लेकर आयी. तब आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से उसके भी छाती और गले में चाकू से वार कर दोनों की हत्या कर दिया.
हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर ग्राम कोड़ापारा थाना कुरुद जिला धमतरी गया वहां कपड़ा चेंज किया और घटना के दौरान इस्तेमाल चाकू और पहने कपड़े तथा जूता को अभनपुर स्थित एक नाला में फेंक दिया. उस पर किसी को शक ना हो इसलिये वह फिर ग्राम बिरोदा अपने दवाई दुकान में वापस आकर लोगों का इलाज करने लगा.
आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू, दोपहिया वाहन तथा घटना से संबंधित अन्य सामग्रियों को जप्त कर कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी - राकेश कुमार बारले पिता धनेश बारले उम्र 30 साल निवासी ग्राम कोड़ापारा थाना कुरुद जिला धमतरी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



